फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   torch of 38th National Games reached Bageshwar

National Games: 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी पहुंची बागेश्वर, शुभंकर मौली के स्वागत में उमड़े लोग

Tue, 07 Jan 2025 04:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 07 Jan 2025 04:10 PM IST
सार

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी के बागेश्वर जिला मुख्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। तहसील कार्यालय से मशाल और शुभंकर के साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रैली निकाली।

विज्ञापन
torch of 38th National Games reached Bageshwar
38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी के बागेश्वर जिला मुख्यालय पहुंचने पर स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी के बागेश्वर जिला मुख्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। तहसील कार्यालय से मशाल और शुभंकर के साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रैली निकाली। रैली में हॉकी, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो समेत तमाम खेल गतिविधियों को भी शामिल किया गया। 

विज्ञापन


तहसील परिसर से डीएम आशीष भटगांई और एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने प्रचार रथ का अनावरण किया और जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम भटगांई ने कहा कि प्रदेश को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का मौका मिलना हमारे लिए गर्व का विषय है। प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलने जा रहा है। बताया कि राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली के साथ प्रचार वाहन जनपद के सभी विकासखंडों के दूरस्थ गांव और शहरों में घूम कर राष्ट्रीय खेलों का प्रचार प्रसार कर रहा है। तहसील परिसर से रवाना होकर रैली नगर की सभी प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए नुमाइशखेत मैदान पहुंची। इस दौरान लोगों में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को लेकर खूब उत्साह दिखा। लोगों ने जगह-जगह शुभंकर मौली और मशाल तेजस्विनी के साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाईं।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम मोनिका, सीओ अंकित कंडारी, सीईओ जीएस सौन, प्रभारी खेल अधिकारी किरन नेगी, अंतराष्ट्रीय खिलाडी गजेंद्र सिंह परिहार, महेंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed