फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wrestling Delhi High Court gives relief to wrestlers five players can participate in the selection competition

Wrestling: दिल्ली हाईकोर्ट से पहलवानों को मिली राहत, चयन स्पर्धा में भाग ले सकते हैं पांच खिलाड़ी

Thu, 09 Mar 2023 10:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 09 Mar 2023 10:46 PM IST
सार

एशियाई चैंपियनशिप 9 से 14 अ्रपैल तक कजाखस्तान के अस्ताना में होगी। पांच पहलवानों ने चयन स्पर्धाओं में शामिल न किए जाने पर कुश्ती महासंघ के निर्णय को चुनौती दी और इसे अनुचित बताया था।

विज्ञापन
Wrestling Delhi High Court gives relief to wrestlers five players can participate in the selection competition
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार (नौ मार्च) को पांच पहलवानों को भारतीय कुश्ती महासंघ की ओर से आयोजित एशियाई चैंपियनशिप की चयन ट्रायल स्पर्धा में भाग लेने की अनुमति प्रदान कर दी। जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने विशेष सुनवाई में याचिकाकर्ता पहलवानों अनुज कुमार, चंदर मोहन, विजय अंकित और सचिन मोर को भाग लेने की अनुमति दी जा सकती है और योग्यता के आधार पर आकलन किया जा सकता है। साथ ही कहा कि चयन के मामले में अंतिम निर्णय चयन समिति का होगा। 
विज्ञापन


एशियाई चैंपियनशिप 9 से 14 अ्रपैल तक कजाखस्तान के अस्ताना में होगी। इन पांच पहलवानों ने चयन स्पर्धाओं में शामिल न किए जाने पर कुश्ती महासंघ के निर्णय को चुनौती दी और इसे अनुचित बताया था। खेल मंत्रालय और भारतीय कुश्ती महासंघ की ओर से पेश वकील मनीष मोहन ने कहा कि महासंघ के अधिकारियों के खिलाफ कई आरोप हैं। ऐसे में एक निगरानी समिति गठित की हुई है जिसमें योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट जैसे बड़े पहलवान शामिल हैं। चयन मापदंड उनकी ओर से ही बनाया गया है और ये पहलवान मापदंड के मानकों पर पूरे नहीं उतर रहे हैं। 
विज्ञापन


पहलवानों की ओर से कहा कि अनुज कुमार राष्ट्रीय खेल 2022 में अपने भारवर्ग में स्वर्ण पदक विजेता हैं और यह सीनियर नेशनल चैंपियनशिप से ज्यादा महत्वपूर्ण पदक है। कुश्ती महासंघ ने केवल सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को ही चयन स्पर्धा में भाग लेने की अनुमति दी है। यह भी कहा गया है कि जिन पहलवानों को अनुमति दी गई हैं, उनमें से कई को अनुज पहले हरा चुका है। चंदर मोहन, विजय, अंकित और सचिन भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed