फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026 Day 4 India Schedule Games and Events Shooting Kabaddi Squash

एशियन गेम्स: मीराबाई चानू लगाएंगी स्वर्ण पर दांव, मनु भाकर भी उतरेंगी मैदान में; भारत का चौथे दिन का कार्यक्रम

Tue, 22 Sep 2026 08:33 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 22 Sep 2026 08:33 PM IST
सार

Asian Games Day 4 Schedule: एशियन गेम्स 2026 के चौथे दिन यानी 23 सितंबर को भारतीय दल कई अहम मुकाबलों में उतरेगा। दिन की शुरुआत शूटिंग, रोइंग और इक्वेस्ट्रियन से होगी, जबकि वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू और ज्ञानेश्वरी यादव पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी। बैडमिंटन में भारत चीन के खिलाफ पुरुष टीम सेमीफाइनल खेलेगा।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Day 4 India Schedule Games and Events Shooting Kabaddi Squash
मनु-मीराबाई - फोटो : ANI

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए बुधवार का दिन बेहद अहम रहने वाला है। भारतीय दल के पास चौथे दिन कई पदक जीतने के मौके होंगे। सबसे ज्यादा नजरें वेटलिफ्टिंग पर होंगी, जहां स्टार खिलाड़ी मीराबाई चानू महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगी। उनके पास एशियन गेम्स में अपने पहले पदक के साथ स्वर्ण जीतने का मौका होगा। वहीं, ज्ञानेश्वरी यादव भी महिलाओं की 53 किग्रा स्पर्धा में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी। शूटिंग में भी भारत की नजरें स्वर्ण पर होंगी, जबकि इक्वेस्ट्रियन में टीम और व्यक्तिगत दोनों वर्गों में पदक दांव पर होंगे। इसके अलावा बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम चीन के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। आइए जानते हैं एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत का पूरा कार्यक्रम...
विज्ञापन

 

Asian Games 2026 Day 4 India Schedule Games and Events Shooting Kabaddi Squash
मीराबाई चानू - फोटो : PTI
मीराबाई चानू पर रहेंगी नजरें
दिन के सबसे बड़े आकर्षणों में मीराबाई चानू का महिलाओं की 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल शामिल है। चानू सुबह 10 बजे पदक के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरेंगी। उनके पास एशियन गेम्स में पदक जीतने का एक और मौका होगा। ओलंपिक सिल्वर, वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब और कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक जीत चुकीं चानू की नजर अब एशियन गेम्स के उस पदक पर है, जो उनके करियर के बड़े खिताबों के संग्रह में अभी शामिल नहीं है।

मीराबाई चानू 2014 एशियन गेम्स में नौवें स्थान पर रही थीं, जबकि 2018 में पीठ की चोट के कारण हिस्सा नहीं ले सकी थीं। 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में वह चौथे स्थान पर रही थीं। इस बार वह 49 किग्रा वर्ग में पदक के लिए उतरेंगी। उत्तर कोरिया की मौजूदा विश्व और एशियन गेम्स चैंपियन री सॉन्ग गुम उनके सामने बड़ी चुनौती होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Games 2026 Day 4 India Schedule Games and Events Shooting Kabaddi Squash
मनु भाकर - फोटो : PTI
शूटिंग से शुरू होगा भारत का पदक अभियान
  • भारत का पदक अभियान सुबह शूटिंग से शुरू होगा। सुबह 6:15 बजे महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन होगी। इसमें मनु भाकर, ईशा सिंह और सुरूची इंदर सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस मुकाबले के टीम परिणाम से टीम पदक भी तय होगा।
  • इसके बाद पुरुष और महिला स्कीट की तीसरी और अंतिम क्वालिफिकेशन प्रक्रिया होगी। पुरुष टीम में मैराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरूका और भवतेघ सिंह गिल, जबकि महिला टीम में परीनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान भारत की चुनौती पेश करेंगी।
  • महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल का व्यक्तिगत फाइनल सुबह 9 बजे, महिला स्कीट फाइनल 11 बजे और पुरुष स्कीट फाइनल दोपहर 12:30 बजे निर्धारित है। इन मुकाबलों में भारतीय निशानेबाज क्वालिफाई करते हैं तो भारत के पदक खाते में और इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

इक्वेस्ट्रियन में टीम और व्यक्तिगत पदक का मौका
सुबह 6:30 बजे से इक्वेस्ट्रियन इवेंटिंग का क्रॉस-कंट्री चरण शुरू होगा। फौआद मिर्जा, अर्जन सिंह नागरा और आशीष लिमये भारतीय चुनौती पेश करेंगे। इस चरण में टीम और व्यक्तिगत दोनों वर्गों में पदक दांव पर होंगे। इसलिए इक्वेस्ट्रियन भी भारत के लिए बुधवार के प्रमुख पदक मुकाबलों में शामिल रहेगा।

Asian Games 2026 Day 4 India Schedule Games and Events Shooting Kabaddi Squash
ज्ञानेश्वरी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
मीराबाई के बाद ज्ञानेश्वरी पर नजर
वेटलिफ्टिंग में भारत की दूसरी बड़ी पदक उम्मीद ज्ञानेश्वरी यादव होंगी। महिलाओं के 53 किग्रा ग्रुप ए फाइनल में ज्ञानेश्वरी दोपहर 1:30 बजे मुकाबला करेंगी। इस तरह वेटलिफ्टिंग में भारत के पास एक ही दिन में दो पदक अवसर होंगे।

बैडमिंटन में चीन से सेमीफाइनल
भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम बुधवार को चीन के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। मुकाबला सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ भारत का पदक पक्का हो चुका है और अब टीम की नजर फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

कबड्डी में महिला और पुरुष टीम के मुकाबले
कबड्डी में भारतीय महिला टीम सुबह 8:30 बजे ईरान के खिलाफ ग्रुप ए मुकाबला खेलेगी। इसके बाद पुरुष टीम 9:45 बजे बांग्लादेश के सामने होगी।

हॉकी टीम भी उतरेगी मैदान में
भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को पूल बी के मुकाबले में थाईलैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला सुबह 11:30 बजे शुरू होगा।

एशियन गेम्स 2026: भारत का पूरा कार्यक्रम (23 सितंबर)

समय खेल स्पर्धा / मुकाबला भारतीय खिलाड़ी
05:30 AM सॉफ्ट टेनिस पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल जय मीना vs शेरविन नुगुइट
05:30 AM सेपकटकरा पुरुष टीम रेगु, ग्रुप बी भारत vs फिलीपींस
05:30 AM ई-स्पोर्ट्स ईफुटबॉल क्वार्टरफाइनल, क्वालिफाई करने पर डेनियल पटेल, चिन्मय साहू
05:40 AM रोइंग पुरुष सिंगल स्कल्स, हीट 2 बलराज पंवार
06:00 AM रोइंग पुरुष डबल स्कल्स, हीट 3 सतनाम सिंह, सलमान खान
06:15 AM शूटिंग महिला 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन सुरूची सिंह, ईशा सिंह, मनु भाकर
06:30 AM कैनो स्प्रिंट पुरुष कयाक फोर 500 मीटर, हीट 1 हर्षवर्धन शक्तावत, वरिंदर सिंह, एल नाओचा सिंह ओइनम, अरुण सिंह
06:30 AM शूटिंग पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन, दिन 3 अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेघ सिंह गिल, मैराज अमजद खान
06:30 AM शूटिंग महिला स्कीट क्वालिफिकेशन, दिन 3 परिनाज़ धालीवाल, राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान
06:30 AM से फेंसिंग महिला फॉयल व्यक्तिगत, पूल बाउट नाओरेम मीना देवी, जॉयस अशिता स्टालिनराज
06:30 AM इक्वेस्ट्रियन इवेंटिंग व्यक्तिगत, क्रॉस-कंट्री आशीष लिमये, फौआद मिर्जा
06:42 AM तैराकी पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई, हीट 2 रोहित बेनेडिक्शन, साजन प्रकाश
06:50 AM कैनो स्प्रिंट महिला कैनो सिंगल 200 मीटर, हीट 1 मेघा प्रदीप
06:50 AM रोइंग पुरुष पेयर, हीट 2 जसविंदर सिंह, नितिन कुमार
07:03 AM तैराकी पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल, हीट 2 अनीश सुनील कुमार गौड़ा, वेदांत माधवन
07:10 AM कैनो स्प्रिंट महिला कयाक डबल 500 मीटर, हीट 1 पार्वती गीता, फाइरेम्बम सोनिया देवी
07:10 AM रोइंग महिला फोर, हीट 1 गुरबानी कौर, पूनम, टेंडेनथोई देवी हाओबिजाम, अलीशा एंटो
07:10 AM टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स, राउंड ऑफ 32 मनुष शाह/दिया चितले vs चानुल कुलप्पुवावाडु/बिमांडी स्वर्ण
08:15 AM से फेंसिंग पुरुष साबरे व्यक्तिगत, पूल बाउट केपी गिशो निधि, करण सिंह
08:30 AM बॉक्सिंग पुरुष 80 किग्रा, राउंड ऑफ 16 अंकुश vs हम्सा वोगेल
08:30 AM कबड्डी महिला टीम, ग्रुप ए भारत vs ईरान
08:30 AM सॉफ्ट टेनिस पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल, क्वालिफाई करने पर जय मीना
09:00 AM शूटिंग महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम फाइनल सुरूची सिंह, ईशा सिंह, मनु भाकर
09:45 AM कबड्डी पुरुष टीम, ग्रुप ए भारत vs बांग्लादेश
10:00 AM वेटलिफ्टिंग महिला 49 किग्रा फाइनल, ग्रुप ए मीराबाई चानू
10:15 AM टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स, राउंड ऑफ 16 हरमीत देसाई/यशस्विनी घोरपड़े; मनुष शाह/दिया चितले
10:30 AM स्क्वैश पुरुष सिंगल्स, राउंड ऑफ 32 अभय सिंह vs अरकरादेत अरकराहिरुन्या
10:40 AM कैनो स्प्रिंट पुरुष कयाक डबल 500 मीटर, हीट 2 प्रसन्ना कुमार सीएस, प्रोहित बराई
11:00 AM कैनो स्प्रिंट महिला कैनो डबल 500 मीटर, हीट 2 मेघा प्रदीप, एल नेहा देवी
11:00 AM शूटिंग महिला स्कीट व्यक्तिगत फाइनल परिनाज़ धालीवाल, राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान
11:30 AM बैडमिंटन पुरुष टीम सेमीफाइनल भारत vs चीन
11:30 AM हॉकी महिला टीम, पूल बी भारत vs थाईलैंड
12:00 PM स्क्वैश पुरुष सिंगल्स, राउंड ऑफ 32 वीर चोत्रानी vs एमएस मुख्तार वकील
12:10 PM रोइंग पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स, हीट 2 अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह, जकार खान
12:15 PM सॉफ्ट टेनिस पुरुष सिंगल्स गोल्ड मेडल मैच, क्वालिफाई करने पर जय मीना
12:20 PM रोइंग पुरुष फोर, हीट 1 विपुल घुड़दे, सौरव कुमार, बाबू लाल यादव, योगेश कुमार
12:30 PM ई-स्पोर्ट्स ईफुटबॉल सेमीफाइनल, क्वालिफाई करने पर डेनियल पटेल, चिन्मय साहू
12:30 PM शूटिंग पुरुष स्कीट व्यक्तिगत फाइनल अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेघ सिंह गिल, मैराज अमजद खान
01:30 PM वेटलिफ्टिंग महिला 53 किग्रा फाइनल, ग्रुप ए ज्ञानेश्वरी यादव
01:38 PM तैराकी पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई फाइनल, क्वालिफाई करने पर रोहित बेनेडिक्शन, साजन प्रकाश
01:54 PM तैराकी पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल अनीश सुनील कुमार गौड़ा, वेदांत माधवन
02:30 PM से वुशु महिला सांडा 60 किग्रा सेमीफाइनल रोशिबिना देवी नाओरेम vs थानिया कुसुमानिंगत्यास
03:50 PM ई-स्पोर्ट्स ईफुटबॉल फाइनल, क्वालिफाई करने पर डेनियल पटेल, चिन्मय साहू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed