{"_id":"6ab27143e83770841f080440","slug":"asian-games-2026-day-3-highlights-matches-result-medal-tally-ranking-cricket-shooting-to-badminton-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट टीम ने खत्म कराया स्वर्ण का इंतजार: बैडमिंटन और वुशु में भी पदक हुए पक्के; कैसा रहा तीसरा दिन?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
महिला क्रिकेट टीम ने खत्म कराया स्वर्ण का इंतजार: बैडमिंटन और वुशु में भी पदक हुए पक्के; कैसा रहा तीसरा दिन?
Tue, 22 Sep 2026 05:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:45 PM IST
सार
Asian Games Day 3 Result Medal Tally Highlights: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए तीसरा दिन शानदार रहा। महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को मौजूदा एशियाड का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और टीम स्पर्धा में भारत का पदक पक्का किया। वुशु में रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किग्रा सांडा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर एशियन गेम्स में अपना लगातार तीसरा पदक सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
एशियन गेम्स
- फोटो : PTI/ANI
विस्तार
एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत ने स्वर्ण पदक का इंतजार खत्म किया। महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पुरुष बैडमिंटन टीम और वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने भी पदक पक्के कर लिए। भारतीय जिम्नास्ट प्रणति नायक भी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में पोल्ट वॉल्ट के फाइनल में पहुंच गईं। हालांकि, भारतीय महिला बैडमिंटन टीम पदक की दौड़ से बाहर हो गई, जबकि आज निशानेबाजों ने भी निराश किया। आइए जानते हैं एशियाड के तीसरे दिन भारत का प्रदर्शन कैसा रहा...
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता सोना
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर एशियन गेम्स 2026 में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय टीम ने इसके साथ ही एशियाड में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया। भारत ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय महिला टीम ने 147 रनों के अंतर से जीत दर्ज की। श्रीलंका ने रजत और पाकिस्तान ने महिला क्रिकेट में कांस्य पदक अपने नाम किया।
भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। भारत के लिए इस मैच में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और ऋचा घोष ने बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। वहीं, दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों का प्रदर्शन भी जोरदार रहा। भारतीय टीम शुरुआत से ही खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी और टीम ने अपना दबदबा जारी रखा। महिला क्रिकेट टीम ने इस तरह आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारत का स्वर्ण पदक का इंतजार खत्म किया।

- फोटो : BAI/Sony Liv Screen Grab
पुरुष बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जापान को 3-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया और एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोकी वातानाबे को सीधे गेम में हराया। इसके साथ ही भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान पर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है और एक और पदक पक्का कर लिया है। बैडमिंटन की टीम स्पर्धा में सेमीफाइनल में पहुंचते ही पदक पक्का हो जाता है। भारतीय पुरुष बैडमिंटन इस पदक को स्वर्ण में बदलना चाहेगी। महिला टीम स्पर्धा में हालांकि, भारत को निराशा मिली और टीम जापान के हाथों क्वार्टर फाइनल में हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गई।

वुशु में रोशिबिना देवी सेमीफाइनल में, पदक पक्का
भारत की रोशिबिना देवी ने मकाऊ चीन की चू मैन सिन को डब्ल्यूपीडी (अंकों के अंतर से जीत) के जरिए हराकर महिलाओं के 60 किग्रा सांडा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ रोशिबिना ने भारत का एक और पदक पक्का कर दिया है। वह एशियन गेम्स में इस स्पर्धा में पहले रजत पदक जीत चुकी हैं, जबकि 2018 एशियन गेम्स में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था।

पुरुष हॉकी टीम का दबदबा जारी
एशियन गेम्स के पूल-ए मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 16-1 से शानदार जीत दर्ज की। भारत की ओर से जुगराज सिंह ने हैट्रिक लगाई, जबकि सुखजीत सिंह, अभिषेक और हरमनप्रीत सिंह ने भी गोल दागे। भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में लगातार दबाव बनाए रखा और शानदार फिनिशिंग के दम पर लगातार दूसरी बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने अपने शुरुआती मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से हराया था।

प्रणति नायक पॉल वॉल्ट के फाइनल में
भारत की एकमात्र जिम्नास्ट प्रणति नायक ने एशियन गेम्स की आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स स्पर्धा के वॉल्ट फाइनल में जगह बना ली। प्रणति ने क्वालिफिकेशन में 12.916 के कुल स्कोर के साथ सातवां स्थान हासिल किया। वह 19 जिम्नास्टों में सातवें स्थान पर रहीं, जिन्होंने वॉल्ट के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। फाइनल मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा।

पार्थ माने और इलावेनिल वलारिवन
- फोटो : ANI
निशानेबाजी में मिली निराशा
भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने की जोड़ी मंगलवार को एशियन गेम्स की 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में क्वालिफिकेशन की शानदार लय को बरकरार नहीं रख सकी। ये भारतीय जोड़ी फाइनल में चौथे स्थान पर रही और पदक से चूक गई। इलावेनिल और पार्थ इससे पहले अपनी टीम स्पर्धाओं में रजत पदक जीत चुके थे, लेकिन मिश्रित फाइनल में चीन, दक्षिण कोरिया और जापान की जोड़ियों को चुनौती पेश नहीं कर सके।

साक्षी चौधरी
- फोटो : BAI Media
मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन
भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने मंगलवार को एशियन गेम्स में महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता फिलीपींस की ऐरा विलेगास को 5-0 से हराया। साक्षी ने बड़ा उलटफेर करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं, पुरुष 55 किग्रा वर्ग में जादुमणि के दमदार लेफ्ट हुक के बाद थापा को स्टैंडिंग काउंट का सामना करना पड़ा, जिससे मुकाबले के आखिरी चरण में भारतीय मुक्केबाज को स्पष्ट बढ़त मिल गई। जादुमणि ने इसके बाद संयम बनाए रखा और प्रतिद्वंद्वी के बड़े पंचों से बचते हुए एक और सटीक काउंटर लगाया। इससे मुकाबला पूरी तरह उनके पक्ष में चला गया। जादुमणि ने अंत में सर्वसम्मत 5-0 से जीत दर्ज की और राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की कर ली।

अलीशा और चेतन भट्ट
- फोटो : SAI Media
अन्य खेलों में कैसा रहा प्रदर्शन
- भारत के कराटे खिलाड़ी चेतन भट्ट को एशियन गेम्स में पुरुषों के 84 किग्रा कुमिते वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में चीनी ताइपे के मेंग यू चुंग के खिलाफ 1-1 से बराबरी के बाद सेनशु के आधार पर हार का सामना करना पड़ा।
- वहीं, अलीशा को महिला कुमिते 55 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की कोक इस्त्री अगुंग सनिस्त्यारानी के खिलाफ 1-6 से हार का सामना करना पड़ा।
- भारत को सेपकटकरा प्रतियोगिता के पुरुष टीम रेगु मुकाबले में मलयेशिया के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने शुरुआती मैच में कुछ संघर्ष किया लेकिन बाद में उसकी लय टूट गई और मलयेशिया ने 2-1 (15-13, 11-15, 15-6) से जीत दर्ज की। इसके बाद भारत दूसरे मैच में 0-2 (9-15, 12-15) से हार गया। तीसरे मैच में भी उसे 0-2 (11-15, 5-15) से शिकस्त मिली और इस तरह मलयेशिया ने मुकाबला 3-0 से अपने नाम कर लिया।
- एशियन गेम्स में भारतीय तैराकी टीम का निराशाजनक अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। पुरुषों की 4x100 मीटर मेडले रिले टीम फाइनल में आठवें और आखिरी स्थान पर रही। उत्कर्ष पाटिल, दानुश सुरेश, रोहित बेनेडिक्टन और आकाश मणि की भारतीय चौकड़ी ने 3:44.26 का समय लिया। स्वर्ण पदक जीतने वाले चीन ने 3:27.89 के समय के साथ रेस पूरी की और भारत से 16.37 सेकेंड आगे रहा।
- महिला टीम टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में भारत को उत्तर कोरिया के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा और टीम का एशियन गेम्स अभियान बिना पदक के समाप्त हो गया। श्रीजा अकुला और यशस्विनी घोरपड़े के सीधे गेमों में हारने के बाद दीया चिताले भी भारत को मुकाबले में बनाए नहीं रख सकीं।
- भारत के जय मीना ने सॉफ्ट टेनिस के पुरुष एकल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। ग्रुप डी के मुकाबले में जय ने पाकिस्तान के अरैन हुसैन को 4-0 से हराया। अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना फिलीपींस के शेरविन नुगुइट से होगा। वहीं, आर्यन ठाकुर और आध्या तिवारी ने भी एकल मुकाबलों में जीत दर्ज कर भारत के लिए दिन को और बेहतर बनाया।
- एशियन गेम्स 2026 में भारत के आर्यन की वुशु में पदक जीतने की उम्मीदें खत्म हो गईं। पुरुषों के 56 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के अब्दुराशितोव सायदुल्लो ने शानदार वापसी करते हुए आर्यन को मात दी।
- फेंसिंग में महिला व्यक्तिगत एपी स्पर्धा में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। आज प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती भारतीय तनिक्षा खत्री को दक्षिण कोरिया की सॉन्ग सेरा के खिलाफ 9-15 से हार का सामना करना पड़ा।