फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wrestling: Ad hoc committee conducted first trials, Haryana wrestlers selected in 12 out of 15 weight categori

Wrestling: तदर्थ समिति ने पहली बार कराए ट्रायल, पहले दिन 15 में से 12 भार वर्गों में हरियाणा के पहलवान चयनित

Wed, 17 May 2023 09:58 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 May 2023 09:58 PM IST
सार

पटियाला में तदर्थ समिति की सदस्य ओलंपियन निशानेबाज सुमा शिरूर की अगुवाई में और सोनीपत में आईओए कार्यकारिणी के सदस्य भूपेंदर सिंह बाजवा की अगुवाई में ट्रायल आयोजित हुए।

विज्ञापन
Wrestling: Ad hoc committee conducted first trials, Haryana wrestlers selected in 12 out of 15 weight categori
कुश्ती के ट्रायल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बिना पहली बार हो रहे भारतीय कुश्ती टीम के ट्रायल के पहले दिन हरियाणा के पहलवानों का दबदबा रहा। एनआईएस पटियाला और साई सेंटर सोनीपत में हो रहे अंडर-17 और 23 एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल में पहले दिन 15 भार वर्गों में चयन हुआ, जिसमें 12 भार वर्गों में हरियाणा के पहलवानों ने बाजी मारी।
विज्ञापन


पहले दिन 75 पहलवान नहीं खेले
पटियाला में तदर्थ समिति की सदस्य ओलंपियन निशानेबाज सुमा शिरूर की अगुवाई में और सोनीपत में आईओए कार्यकारिणी के सदस्य भूपेंदर सिंह बाजवा की अगुवाई में ट्रायल आयोजित हुए। पटियाला में 217 पहलवानों को भाग लेना था, लेकिन ग्रीको रोमन में 94 और लड़कियों में 89 पहलवान उतरीं। सोनीपत में 211 की जगह 170 पहलवानों ने शिरकत की। ट्रायल में उतरने के लिए पासपोर्ट होना अनिवार्य था, क्यों कि चयनित पहलवानों की 20 मई को ही एंट्री भेजनी है, जिसमें पासपोर्ट का होना जरूरी है।
विज्ञापन


दो महाराष्ट्र और एक पंजाब का पहलवान भी चयनित
अंडर-17 फ्रीस्टाइल में चयनित होने वाले पहलवानों में रूपेश (हरियाणा, 48), तुषार (हरियाणा, 60), नरेंदर (हरियाणा, 71), अंडर-17 ग्रीको रोमन में चयनित होने वाले पहलवानों में सिद्धनाथ (महाराष्ट्र, 48), वरुण (हरियाणा, 60), सोहमराज (महाराष्ट्र, 71) शामिल हैं। अंडर-17 लड़कियों में परवीन (हरियाणा, 43), रजनीता (हरियाणा, 53), सविता (हरियाणा, 53) शामिल हैं। अंडर-23 फ्रीस्टाइल में साहिल (पंजाब, 97), आकाश अंतिल (हरियाणा, 125), महिलाओं में अंजलि (हरियाणा, 59), हर्षिता (हरियाणा, 76), ग्रीको रोमन में रोहित दहिया (हरियाणा, 82) और परवेश (हरियाणा, 130 भार वर्ग) का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed