फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wrestlers did not go to Zagreb due to visa, some reached airport without passport, missed flight

Wrestling Tournament: वीजा नहीं मिलने से जगरेब नहीं गए पहलवान, कुछ बिना पासपोर्ट एयरपोर्ट पहुंचे, फ्लाइट छूटी

Wed, 01 Feb 2023 10:10 AM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 10:10 AM IST
सार

भारत के कई सीनियर पहलवान तैयारी नहीं होने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। वहीं, कई पहलवान वीजा नहीं मिलने की वजह से जगरेब नहीं पहुंचे हैं। 
 

विज्ञापन
Wrestlers did not go to Zagreb due to visa, some reached airport without passport, missed flight
जगरेब ओपन में भारत के कई पहलवान नहीं खेलेंगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निरीक्षण समिति की कोशिशों के बाद सिर्फ तीन पहलवान और एक कोच मंगलवार को रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने जगरेब पहुंच गए। कुछ अन्य पुरुष और महिला पहलवानों के मंगलवार की रात पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन फ्रीस्टाइल, महिला और ग्रीको रोमन के 10 से अधिक पहलवानों का वीजा नहीं लगने के कारण खेलना अधर में लटका है।
विज्ञापन


वीजा लगे पासपोर्ट देर से पहुंचने पर छूटी फ्लाइट
पुरुष फ्रीस्टाइल टीम के चीफ कोच जगमिंदर के साथ अमन (57), पंकज (61) और विशाल कालीरमण (70) जगरेब पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सोनीपत से पहलवानों को रात 10 बजे ही दिल्ली एयरपोर्ट रवाना कर दिया गया। उनकी फ्लाइट रात एक बजकर 50 मिनट की थी, लेकिन पहलवानों के वीजा लगे पासपोर्ट काफी देर से मिले, जिसके चलते उनकी फ्लाइट छूट गई। इसके बाद तीन बजकर 20 मिनट की फ्लाइट से जगमिंदर के साथ तीनों पहलवानों को भेजा गया। बाकी फ्रीस्टाइल के दो और महिला पहलवानों को मंगलवार सुबह 10 बजे भेजा जा सका।
विज्ञापन


फ्रीस्टाइल, ग्रीकोरोमन के नौ पहलवानों का नहीं लगा वीजा
ग्रीकोरोमन के भी सिर्फ छह पहलवानों का वीजा लगा है। बाकी के छह पहलवान कोच हरगोविंद के साथ मंगलवार की रात जगरेब रवाना होंगे। फ्रीस्टाइल पहलवानों में सुजीत (65), जोंटी (92), विक्की (92) ग्रीको रोमन में मंजीत (55), करनजीत (67), अंकित गुलिया (72), रोहित (82), नरेंदर (97) का वीजा नहीं लगा है। ये सभी पहली बार सीनियर स्तर पर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने जा रहे हैं। इस वजह से भी इनकेवीजा में समस्या आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला टीम के चीफ कोच को नहीं भेजा गया
धरने पर बैठे पहलवान बजरंग, रवि कुमार, जितेंदर, दीपक पूनिया, विनेश, अंशु मलिक, संगीता फोगाट, सरिता मोर टूर्नामेंट नहीं खेलने जा रहे हैं। नर सिंह यादव भी निजी कारणों से खेलने नहीं गए हैं। वहीं महिला टीम के चीफ कोच जितेंदर कुमार को महिला पहलवानों की टीम के साथ नहीं भेजा गया। पहले उनका नाम टीम में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed