फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World University Games: PM Modi praised the players in Mann Ki Baat; India has a total of 44 medals, won 26 th

Man ki Baat: पीएम मोदी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स पदक विजेताओं को सराहा; भारत के पास 44 मेडल, 26 इसी साल जीते

Sun, 27 Aug 2023 12:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 12:09 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने इस साल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 26 पदक अपने नाम किए। खास बात यह है कि इससे पहले भारत के पास कुल 18 पदक थे, लेकिन इस साल  भारतीय खिलाड़ी 11 स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।
 

विज्ञापन
World University Games: PM Modi praised the players in Mann Ki Baat; India has a total of 44 medals, won 26 th
मन की बात में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सप्ताह मन की बात कार्यक्रम में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जमकर सराहा।मन की बात के 104वें संस्करण में उन्होंने इस बार पदक जीतने वाले कुछ खिलाड़ियों से बात भी की। प्रधानमंत्री ने जिन खिलाड़ियों से बात की वह अलग-अलग राज्यों से थे और देश के अलग-अलग कोने के रहने वाले हैं। खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से बात करके अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि इस तरह की सराहना भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में बताया कि इस साल भारत ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में कुल 26 पदक जीते, जिनमें 11 स्वर्ण पदक शामिल हैं। हालांकि, इससे पहले भारत इन खेलों में कुल 18 पदक ही जीत पाया था। पीएम मोदी ने कहा " कुछ ही दिनों पहले चीन में विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स हुए थे। इन खेलों में इस बार भारत ने अब तक का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमारे खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें से 11 स्वर्ण पदक शामिल थे। आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि 1959 से लेकर अब तक जितने विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स हुए हैं, उनमें जीते सभी पदकों को जोड़ दें तो भी ये संख्या 18 तक ही पहुंचती है।"
विज्ञापन


भारत ने 62 साल में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में कुल 18 पदक ही जीते थे, लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ी 26 पदक जीतने में सफल रहे, जिनमें 11 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों की सफलता में खेलो इंडिया गेम्स जैसे आयोजनों का बड़ा योगदान है। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। खेल के प्रति प्रधानमंत्री की ऊर्जा ने क्रिकेट के अलावा भी अन्य खेलों के खिलाड़ियों को नई पहचान दिलाई है और आज के युवा दूसरे खेलों में भी करियर बनाने के लिए उत्साहित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed