फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World TT Championships 2023 India 11 players participate in tournament Manika Batra Sharath Kamal will lead

World TT Championships 2023: भारत के 11 खिलाड़ी टूर्नामेंट में लेंगे भाग, मनिका और शरत करेंगे अगुवाई

Wed, 26 Apr 2023 06:58 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 26 Apr 2023 06:58 AM IST
सार

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) की चयन समिति ने इस चैंपियनशिप के लिए अनुभवी खिलाड़ियों को ज्यादा जगह दी है। टीम में पांच पुरुष और छह महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इस चैंपियनशिप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में होगा।

विज्ञापन
World TT Championships 2023 India 11 players participate in tournament Manika Batra Sharath Kamal will lead
शरत कमल और मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शरत कमल और मनिका बत्रा 20 मई से 28 मई तक चलने वाली विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 11 सदस्यीय भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। टीम में पांच पुरुष और छह महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इस चैंपियनशिप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में होगा।
विज्ञापन


भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) की चयन समिति ने इस चैंपियनशिप के लिए अनुभवी खिलाड़ियों को ज्यादा जगह दी है। भारतीय पुरुष टीम में विश्व के 50वें नंबर के खिलाड़ी जी साथियान, 55वें नंबर के खिलाड़ी शरत कमल, मानुष शाह, हरमीत देसाई और मानव ठक्कर शामिल हैं। वहीं, महिला टीम में विश्व की 40वें नंबर की खिलाड़ी मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला, सुतीर्था मुखर्जी, रीथ, अर्चना और दिव्या शामिल हैं।
विज्ञापन


साथियान, शरत, मानुष और हरमप्रीत पुरुष एकल और युगल में खेलेंगे। साथियान युगल में शरत के साथ जबकि मानुष ने अपनी जोड़ी हरमीत के साथ बनाई है। मनीका, श्रीजा, सुतीर्था और रीथ एकल में खेलेंगी। हालांकि मनिका ने अर्चना कामत जबकि श्रीजा ने दिव्या के साथ युगल में जोड़ी बनाई है। साथियान और मनिका की जोड़ी मिश्रित युगल में खेलेगी जबकि दूसरी जोड़ी मानव और अर्चना की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed