फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Table Tennis Sathiyan Gnanasekaran reached the quarterfinals won together with Manika batra and Sharath

World Table Tennis: सथियान क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, मनिका और शरत के साथ मिलकर हासिल की जीत

Mon, 22 May 2023 10:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 22 May 2023 10:16 PM IST
सार

विश्व नंबर 56 शरत को दूसरे दौर में 33वें नंबर के कोरिया के ली सांग सू ने 11-4, 13-11, 11-8, 12-10 से पराजित किया। श्रीजा को विश्व नंबर 10 जर्मनी की यिंग हान ने 11-2, 11-4, 11-2, 11-4 से हराया।

विज्ञापन
World Table Tennis Sathiyan Gnanasekaran reached the quarterfinals won together with Manika batra and Sharath
जी साथियान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जी साथियान ने विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष और मिश्रित युगल के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। उन्होंने पुरुष युगल में शरत कमल और मिश्रित युगल में मनिका बत्रा के साथ मिलकर जीत हासिल की। हालांकि एकल में शरत कमल और राष्ट्रीय चैंपियन श्रीजा अकुला की दूसरे दौर में चुनौती समाप्त हो गई।
विज्ञापन


शरत-साथियान ने हंगरी के बेंस माजोरोस और डेनमार्क के एंडर्स लिंद को 11-5, 11-4, 15-13 से पराजित किया। इसके बाद साथियान ने मनिका के साथ मिलकर ब्राजील के एरिक जोटी और लुकाकुमाहारा को 8-11, 11-7, 11-6, 11-6 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 
विज्ञापन


विश्व नंबर 56 शरत को दूसरे दौर में 33वें नंबर के कोरिया के ली सांग सू ने 11-4, 13-11, 11-8, 12-10 से पराजित किया। श्रीजा को विश्व नंबर 10 जर्मनी की यिंग हान ने 11-2, 11-4, 11-2, 11-4 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed