{"_id":"646a5d4c90d37c487a0c76d3","slug":"world-table-tennis-championship-sharath-and-sathiyan-started-with-victory-sreeja-also-won-the-first-match-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Table Tennis Championship: शरत और साथियान ने की जीत से शुरुआत, श्रीजा भी पहला मैच जीतीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World Table Tennis Championship: शरत और साथियान ने की जीत से शुरुआत, श्रीजा भी पहला मैच जीतीं
Sun, 21 May 2023 11:35 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 21 May 2023 11:35 PM IST
सार
विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष और महिला दोनों एकल प्रतियोगिताएं राउंड ऑफ 128 से शुरू होंगी, जबकि तीनों युगल मुकाबले (पुरुष, महिला और मिश्रित) राउंड ऑफ 64 से शुरू हुए हैं।
विज्ञापन
जी साथियान
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के अनुभवी खिलाड़ियों अचंत शरत कमल और जी साथियान ने विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत की। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन और दुनिया में 56वें नंबर के खिलाड़ी शरत 170वें नंबर के ऑस्टि्या के डेविड सरडेरोगलू को 11-8, 9-11, 11-9, 11-6, 11-6 से हराकर अंतिम 64 खिलाड़ियों के दौर में प्रवेश किया। वहीं, विश्व में 51वें स्थान पर काबिज गणानाशेखरन साथियान ने इंग्लैंड के टॉम जारविस को 4-3 (11-9, 11-8, 7-11, 11-2, 15-13, 13-11, 11-6 ) से पराजित किया।
विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष और महिला दोनों एकल प्रतियोगिताएं राउंड ऑफ 128 से शुरू होंगी, जबकि तीनों युगल मुकाबले (पुरुष, महिला और मिश्रित) राउंड ऑफ 64 से शुरू हुए हैं। इससे पहले शनिवार को मानुष शाह और हरमीत देसाई की जोड़ी अपने शुरुआती मैच में पराजित हो गई थी। श्रीजा अकुला ने इटली की निकोले अर्लिया को पराजित किया। शरत और जी साथियान की जोड़ी पुरुष युगल में भी उतरेगी।
महिला वर्ग में विश्व में 39वें स्थान पर मौजूद मनिका बत्रा भारत की शीर्ष एकल खिलाड़ी हैं।भारत ने वर्ल्ड टेबल टेनिस चैंपियनशिप में केवल दो पदक जीते हैं। 1926 के पहले संस्करण में भारत की पुरुषों की टीम ने कांस्य जीता था और पुरुषों के एकल मुकाबले में एसआरजी सुप्पैया ने भी कांस्य पदक जीता था।