{"_id":"6910b8d77e0c116f260dfef5","slug":"world-chess-cup-vidit-gujrathi-eliminated-karthik-enters-4th-round-five-indian-player-in-contention-for-title-2025-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व शतरंज कप: विदित गुजराती बाहर, कार्तिक ने किया चौथे दौर में प्रवेश; पांच भारतीय खिलाड़ी खिताब की दौड़ में","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
विश्व शतरंज कप: विदित गुजराती बाहर, कार्तिक ने किया चौथे दौर में प्रवेश; पांच भारतीय खिलाड़ी खिताब की दौड़ में
Sun, 09 Nov 2025 09:23 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 09 Nov 2025 09:23 PM IST
सार
कार्तिक की इस जीत के साथ अब तक पांच भारतीय खिलाड़ी खिताब की दौड़ में बने हुए हैं। इनमें अर्जुन एरिगेसी, आर. प्रज्ञानंद, पी. हरिकृष्णा, और विश्व जूनियर चैंपियन वी. प्रणव पहले ही चौथे दौर में जगह बना चुके हैं।
विज्ञापन
विदित गुजराती
- फोटो : FIDE
विस्तार
भारत के ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती का विश्व शतरंज कप में सफर रविवार को समाप्त हो गया। तीसरे दौर के टाई-ब्रेक मुकाबले में उन्हें अमेरिका के सैम शैंकलैंड के हाथों कड़े संघर्ष के बाद 2.5-3.5 से हार झेलनी पड़ी। भारत के एस. एल. नारायणन को भी टाई-ब्रेक के पहले सेट में चीन के यांगयी यू से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बीच वी कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रोमानिया के डेक बोगदान-डैनियल को 1.5-0.5 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया।
पांच भारतीय खिलाड़ी खिताब की दौड़ में
कार्तिक की इस जीत के साथ अब तक पांच भारतीय खिलाड़ी खिताब की दौड़ में बने हुए हैं। इनमें अर्जुन एरिगेसी, आर. प्रज्ञानंद, पी. हरिकृष्णा, और विश्व जूनियर चैंपियन वी. प्रणव पहले ही चौथे दौर में जगह बना चुके हैं। विदित गुजराती इस टूर्नामेंट से बाहर होने वाले तीसरे प्रमुख भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले विश्व चैंपियन डी. गुकेश को जर्मनी के फ्रेडरिक स्वेन ने हराया था, जबकि अरविंद चिदंबरम को दूसरे दौर में ही कार्तिक ने मात दी थी।