{"_id":"d29a7cf78223826afcfcafcf54c8d28d","slug":"world-chess-championship-anand-lost-to-carlson-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड चेस चैंपियनशिपः कार्लसन से दूसरी बाजी हारे आनंद","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिपः कार्लसन से दूसरी बाजी हारे आनंद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 10 Nov 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
पांच बार के विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद को सोच्चि (रूस) में चल रही विश्व चैंपियनशिप के दूसरे मुकाबले में नार्वे के मैग्नस कार्लसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
शनिवार को इस चैंपियनशिप की पहली बाजी 48 चालों के बाद ड्रॉ रही थी।
दूसरी बाजी में कार्लसन ने सफेद मोहरों से खेलने का पूरा फायदा उठाया और आनंद को शिकस्त खाने के लिए मजबूर कर दिया। दो बाजियों के बाद अब कार्लसन के कुल 1.5 अंक हो गए हैं जबकि आनंद का आधा ही अंक है।
12 बाजियों वाली इस चैंपियनशिप में अब 10 बाजी ही शेष हैं। आनंद पिछले साल कार्लसन के खिलाफ चेन्नई में अपना खिताब गंवा बैठे थे।
इस बार आनंद एक बार फिर विश्व चैंपियन का खिताब वापिस करने के इरादे से मैदान में उतरे हैं लेकिन दूसरी बाजी में मिली शिकस्त से उनके अभियान को गहरा झटका लगा है। आनंद ने पिछले 4 सालों में एक बार भी कार्लसन को हरा नहीं सके हैं।