फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World chess champion D Gukesh reflected on how MS Dhoni has influenced his approach to handling pressure

Gukesh-Dhoni: विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश पर भी है धोनी का प्रभाव, बताया किस तरह दबाव झेलने में मिलती है मदद

Wed, 26 Mar 2025 10:05 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 26 Mar 2025 10:05 AM IST
सार

गुकेश ने पिछले साल डिंग लिरेन को हराकर फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता था। गुकेश महेंद्र सिंह धोनी के बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने बताया कि किस तरह इस पूर्व भारतीय कप्तान का प्रभाव उन पर पड़ा है। 

विज्ञापन
World chess champion D Gukesh reflected on how MS Dhoni has influenced his approach to handling pressure
धोनी और गुकेश - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से खेल जगत के कई लोग प्रभावित होते रहे हैं और इस लिस्ट में विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश का नाम भी शामिल है। गुकेश शतरंज बोर्ड पर शांत रवैये के लिए जाने जाते हैं और धोनी भी कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध हैं। 43 साल के धोनी फिलहाल आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं। गुकेश ने शतरंज में दबाव झेलने का श्रेय धोनी को दिया है। 
विज्ञापन

धोनी के बड़े प्रशंसक हैं गुकेश 
गुकेश विश्व कप विजेता कप्तान धोनी के बड़े प्रशंसक हैं और अब वह सीएसके के इस लीजेंड खिलाड़ी से जीवन के सबक सीख रहे हैं। गुकेश ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके साथ विशेष बातचीत की। गुकेश ने इस दौरान बताया कि किस तरह उन पर और उनके खेल पर धोनी का प्रभाव है। गुकेश ने कहा, धोनी के एक खिलाड़ी हैं जिनकी मैं हमेशा प्रशंसा करता हूं। कैसे वे किसी भी चीज पर प्रतिक्रिया नहीं करते। कैसे वे किसी भी परिस्थिति में शांति से सोचने में सक्षम हैं। सबसे ज्यादा दबाव वाले क्षणों में, वे शांति से सोचने में सक्षम हैं। मैं यह सब देखते हुए बड़ा हुआ हूं। मुझे लगा कि मुझे अपने खेल में भी इसे अपनाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: IPL Points Table 2025: पहले दौर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष पर मौजूद, पंजाब-आरसीबी की भी धमाकेदार शुरुआत

गुकेश ने कहा, इस तरह से धोनी ने मुझे वाकई प्रेरित किया है। मैं चीजों पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देता। मैं दबाव झेलने में भी सक्षम हूं। इस मामले में धोनी ने मेरे करियर में मेरी काफी मदद की है। न केवल एक प्रेरणा के रूप में बल्कि मेरे खेल में भी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुकेश बोले- धोनी का उनके दृष्टिकोण पर प्रभाव पड़ा 
पिछले साल गुकेश ने डिंग लिरेन के खिलाफ विश्व चैंपियनशिप के मुकाबले में गुकेश ने दबाव की स्थिति में शांत रहने का परिचय दिया था। पहला गेम हारने के बाद गुकेश ने शानदार तरीके से वापसी की थी और लिरेन को अंतिम गेम तक संघर्ष करना पड़ा था। गुकेश ने बताया कि कैसे धोनी को दबाव से निपटते और मैदान पर अपने खिलाड़ियों को नियंत्रित करते हुए देखने से शतरंज के प्रति उनके दृष्टिकोण पर प्रभाव पड़ा है। 
विज्ञापन

गुकेश ने कहा, जब भी कोई दबाव वाला पल आता है, तो मैं सोचता हूं कि धोनी ने ऐसी परिस्थिति में इतने दबाव को कैसे संभाला होगा। इन चीजों ने मुझे शांत रहने में बहुत मदद की है। मुझे लगता है कि धोनी ने एक साक्षात्कार में कहा था, सरल चीजें करते रहो, जब परिस्थिति बहुत कठिन हो तो दिमाग स्पस्ट रखो। शतरंज में कठिन परिस्थितियों का सामना करते समय मैं अपने भीतर वही शांति लाने की कोशिश करता हूं। धोनी को इतनी बार देखने के बाद इसका मुझ पर बहुत प्रभाव पड़ा है।

ये भी पढ़ें: RR vs KKR Playing 11: जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे केकेआर और राजस्थान, जॉनसन की जगह नॉर्त्जे को मिलेगा मौका?

चेन्नई के इस खिलाड़ी ने बताया कि 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में धोनी को विजयी छक्का लगाते देखना माही के करियर का उनका सबसे पसंदीदा पल है। गुकेश ने कहा, किसी भी भारतीय के लिए 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में विजयी छक्का बहुत महत्व रखता है और मेरे दिमाग में भी यह हमेशा रहता है। कोई भी इस पल से बड़ा नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed