{"_id":"6ae0dcfe086176594000e4b3","slug":"aditya-crowned-men-s-55kg-champion-silver-for-megha-in-women-s-80kg-at-the-world-boxing-u-19-championships-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व अंडर-19 मुक्केबाजी: आदित्य का 55 किग्रा में दमदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण; मेघा को रजत से करना पड़ा संतोष","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
विश्व अंडर-19 मुक्केबाजी: आदित्य का 55 किग्रा में दमदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण; मेघा को रजत से करना पड़ा संतोष
Tue, 27 Oct 2026 10:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:49 PM IST
सार
- भारतीय मुक्केबाज आदित्य ने विश्व अंडर-19 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- आदित्य ने पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में रूस के इस्लाम मागोमेदोव को 4-1 से हराया।
- महिला 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में मेघा श्योकंद को रूस की एकातेरिना फ्रोलोवा के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आदित्य
- फोटो : BFI Media
विस्तार
एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आदित्य ने मंगलवार को मोंटेनेग्रो के बुडवा में विश्व मुक्केबाजी अंडर-19 चैंपियनशिप में पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग का खिताब अपने नाम किया। शुरुआती राउंड में मामूली अंतर से पिछड़ने के बाद भारतीय मुक्केबाज ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल में रूस के इस्लाम मागोमेदोव को 4-1 से हराया।
जीत के बाद क्या बोले आदित्य?
भारत ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल चार पदक जीते। जीत के बाद आदित्य ने कहा, मैं पहले राउंड के बाद 2-3 से पिछड़ रहा था लेकिन मैंने अगले राउंड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए इसे 4-1 से अपने नाम किया। तभी मुझे विश्वास हुआ कि मैं यह मुकाबला जीत सकता हूं।
हालांकि दूसरे स्वर्ण पदक की भारत की उम्मीदों को झटका लगा जब महिला 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में मेघा श्योकंद को रूस की एकातेरिना फ्रोलोवा के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के दो कांस्य पदक हर्षिका (महिला 65 किग्रा) और प्राची टोकस (महिला 80 किग्रा से अधिक) ने जीते।