फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Boxing Championship Nikhat, Sakshi and Preeti won on first Day

World Boxing Championship: पहले दिन बेटियों के मुक्कों ने दिखाया दम, निकहत, साक्षी और प्रीति ने हासिल की जीत

Fri, 17 Mar 2023 10:11 AM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 10:11 AM IST
सार

निकहत ने इस्माइलोवा के खिलाफ कभी कोई बाउट तो नहीं लड़ी, लेकिन उन्होंने स्ट्रेंड्जा कप के दौरान उनकी बाउट देखी थी। इसी के अनुसार वह रिंग में रणनीति बनाकर उतरीं। उन्होंने शुरू से ही आक्रामक नीति अपनाई जिसके कारण रेफरी को मुकाबला रोकना पड़ा।

विज्ञापन
World Boxing Championship Nikhat, Sakshi and Preeti won on first Day
बॉक्सिंग विश्व चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियन होने के बावजूद निकहत जरीन को अपने ही घर में हो रही विश्व चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग महासंघ ने कोई वरीयता नहीं दी। उन्हें पहले दौर में बाई भी नहीं मिली, लेकिन बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की इस विजेता पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। अपने नए 50 भार वर्ग में खेल रहीं निकहत ने अजरबैजान की अनाखानिस इस्माइलोवा के खिलाफ इतने जबरदस्त मुक्के बरसाए कि रेफरी को दूसरे दौर में मुकाबला रोक देना पड़ा। केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में हो रही चैंपियनशिप के पहला दिन भारतीय महिला मुक्केबाजों के लिए शानदार रहा। निकहत के अलावा 52, 54 और प्लस 81 भार वर्ग में हरियाणा की साक्षी, प्रीति और नुपूर ने आसानी के साथ अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की।
विज्ञापन


निकहत बोलीं अच्छा मिला है ड्रॉ
निकहत ने इस्माइलोवा के खिलाफ कभी कोई बाउट तो नहीं लड़ी, लेकिन उन्होंने स्ट्रेंड्जा कप के दौरान उनकी बाउट देखी थी। इसी के अनुसार वह रिंग में रणनीति बनाकर उतरीं। उन्होंने शुरू से ही आक्रामक नीति अपनाई जिसके कारण रेफरी को मुकाबला रोकना पड़ा। निकहत इतनी आक्रामक थीं कि चार मिनट 34 सेकंड की बाउट में रेफरी को इस्माइलोवा को तीन बार मुकाबला रोककर गिनती गिननी पड़ी। निकहत ने जीत के बाद कहा भी कि उन्हें कोई वरीयता नहीं मिली है, इससे उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि उनका ड्रॉ अच्छा है। वह कोशिश करेंगी कि अगले मुकाबलों में भी इसी तरह का प्रदर्शन कर अपने खिताब की रक्षा करें। निकहत अगले दौर में अल्जीरिया की रोमैसा बोउलाम से खेलेंगी।
विज्ञापन


ओपन गार्ड से खेलीं नुपूर
साक्षी के सामने कोलंबिया की मार्टिनेज हेनाओ मारिया जोस थीं, लेकिन हरियाणा की इस मुक्केबाज ने कोलंबियाई विरोधी के सामने बेहद चपलता से खेलते हुए अंक अर्जित किए। उन्होंने यह बाउट 5-0 के अंतर से जीती। वहीं एशियाई खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले हवा सिंह की पोती नुपूर ने गुयाना की एबियोला जैकमैन को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। अर्जुन अवार्डी बॉक्सर अखिल कुमार की तरह ओपन गार्ड से खेलने वाली नुपूर ने कहा कि यही उनके खेलने का तरीका है। उनके पिता ने उन्हें ऐसे ही खेलना सिखाया है। नुपूर के सामने अगले दौर में 2016 की विश्व चैंपियन और यहां दूसरी वरीय कजाखस्तान की लाजत कुंगेबायेवा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीति के मुक्कों ने रुकवाई बाउट
54 भार वर्ग में प्रीति ने हंगरी की लकोतर हाना को आसानी से पराजित किया। प्रीति के मुुक्कों का हाना के पास कोई जवाब नहीं था। उनके लेफ्ट हुक हाना के चेहरे पर कई बार पड़े। रेफरी ने दो बार उनके खिलाफ गिनती गिनी। दूसरे दौर में जब सिर्फ 10 सेकंड खत्म होने में रह गए थे तो रेफरी ने बाउट को रोक दिया। प्रीति अगले दौर में लोनिता से खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed