फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Athletics Championships LIVE: Neeraj Chopra Qualifies for Final in First Attempt vs Arshad Nadeem

World Athletics Championship: फाइनल में भिड़ेंगे नीरज और अरशद, पाकिस्तानी स्टार ने तीसरे प्रयास में बनाई जगह

Wed, 17 Sep 2025 06:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Sep 2025 06:34 PM IST
सार

नीरज का लक्ष्य लगातार दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने का है। वह ऐसा करने वाले इतिहास के सिर्फ तीसरे पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनेंगे।

विज्ञापन
World Athletics Championships LIVE: Neeraj Chopra Qualifies for Final in First Attempt vs Arshad Nadeem
नीरज और अरशद - फोटो : ANI

विस्तार

गत चैंपियन नीरज चोपड़ा का सामना विश्व चैंपियनशिप फाइनल में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम से होगा चूंकि दोनों ने बुधवार को क्वालिफिकेशन दौर में अलग अलग अंदाज में फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। चोपड़ा ने ग्रुप ए में पहले ही थ्रो में 84.50 मीटर का क्वालिफिकेशन मार्क पार किया जबकि नदीम ने ग्रुप बी में तीसरे और आखिरी प्रयास में 85.28 मीटर थ्रो फ्रेंका। 
विज्ञापन

सचिन यादव भी फाइनल में पहुंचे
भारत के सचिन यादव ने भी फाइनल में जगह बना ली है जिन्होंने 83.67 मीटर का थ्रो फेंककर ग्रुप ए में छठा और कुल दसवां स्थान हासिल किया। भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह ग्रुप ए और ग्रुप बी को मिलाकर 37 प्रतियोगियों में क्रमश: 28वें और 30वें स्थान पर रहकर बाहर हो गए। चोपड़ा ग्रुप ए में सबसे पहले थ्रो फेंकने के लिये उतरे थे और फाइनल में जगह बनाने के साथ ही रवाना भी हो गए। स्वत: क्वालिफिकेशन का 84.50 मीटर का आंकड़ा छूने वाले या सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ियों ने गुरुवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाई। जर्मनी के जूलियर वेबर ने भी 87.21 मीटर के थ्रो के साथ क्वालिफाई कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

World Athletics Championships LIVE: Neeraj Chopra Qualifies for Final in First Attempt vs Arshad Nadeem
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार नीरज का नदीम से सामना
पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद चोपड़ा का सामना पहली बार नदीम से होगा। नदीम ने पेरिस ओलंपिक में 92.97 का थ्रो फेंककर स्वर्ण जीता था जबकि तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा 89.45 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। नदीम ने इस साल सिर्फ एक टूर्नामेंट खेला और मई में कोरिया में हुई एशियाई चैम्पियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। जुलाई में उनका घुटने का आपरेशन हुआ था। बुडापेस्ट में पिछली विश्व चैम्पियनशिप में नीरज ने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता था जबकि नदीम दूसरे और वालेश तीसरे स्थान पर रहे थे। भारत के किशोर जेना पांचवें और डी पी मनु छठे स्थान पर रहे थे।

चोपड़ा क्वालिफिकेशन दौर में 84.85 मीटर के थ्रो के साथ ग्रुप में तीसरे और कुल छठे स्थान पर रहे। दूसरी ओर नदीम ने 76.99 मीटर के साथ शुरूआत की और दूसरा थ्रो 74.17 मीटर का फेंका। ऐसा लग रहा था कि वह फाइनल के लिये क्वालिफाई नहीं कर पायेंगे लेकिन तीसरा और आखिरी प्रयास 85.28 मीटर का रहा। वह पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे।

पीटर्स 89.53 मीटर का थ्रो फेंककर क्वालिफिकेशन में शीर्ष रहे। पोलैंड के डेविड वेगनेर ने 85.67 मीटर का थ्रो फेंका। कीनिया के जूलियस येगो ने 85.96 मीटर का थ्रो फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप बी से अमेरिका के कुर्टिस थॉम्पसन 84.72 मीटर का थ्रो फेंककर स्वत: क्वालीफिकेशन मार्क को छूकर फाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन

World Athletics Championships LIVE: Neeraj Chopra Qualifies for Final in First Attempt vs Arshad Nadeem
जेलेज्नी और नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
अपने कोच और पीटर्स की बराबरी करेंगे
नीरज का लक्ष्य लगातार दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने का है। वह ऐसा करने वाले इतिहास के सिर्फ तीसरे पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनेंगे। अगर नीरज इस बार भी गोल्ड जीतते हैं, तो वह चेक लीजेंड और अपने कोच यान जेलेज्नी (1993, 1995) और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (2019, 2022) के बाद लगातार दो वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले तीसरे पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed