फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Athletics Championship: Lyles won gold in 200 meters after 100 meters, equals Bolt record

World Athletics Championship: लाइल्स ने सौ मीटर के बाद 200 मीटर में भी जीता स्वर्ण, बोल्ट की बराबरी की

Sun, 27 Aug 2023 02:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 02:35 PM IST
सार

लाइल्स ने 19.52 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। नाइटन ने 19.75 सेकंड के साथ रजत पदक जीता। पिछली बार नाइटन कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे।

विज्ञापन
World Athletics Championship: Lyles won gold in 200 meters after 100 meters, equals Bolt record
नोह लाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सौ मीटर में स्वर्ण जीतने वाले अमेरिका के नोह लाइल्स ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। अमेरिका के ही इरियन नाइटन ने रजत पदक जीता। लाइल्स ने पिछली चैंपियनशिप में जीते अपने 200 मीटर के खिताब को सुरक्षित रखा लाइल्स जमैका के दिग्गज उसेन बोल्ट के विश्व चैंपियनशिप 2015 में 100 मीटर और 200 मीटर में खिताब जीतने के बाद इन दोनों स्पर्धाओं में दोहरा स्वर्ण जीतने वाले पहले एथलीट हैं। लाइल्स ने 19.52 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। नाइटन ने 19.75 सेकंड के साथ रजत पदक जीता। पिछली बार नाइटन कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे। बोत्सवाना के लेस्ले ने 19.81 के साथ कांस्य पदक जीता। फिनिशंग लाइन पार करने के बाद लाइल्स ने वी मार्क के साथ अपने स्प्रिंट डबल का जश्न मनाया। अभी लाइल्स के पास बुडापेस्ट में 4x100 मीटर रिले में तीसरा स्वर्ण जीतने का मौका बाकी है। अब लाइल्स की निगाह पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर है, जिसके लिए लिए अभी उनके पास साढ़े 11 महीने का समय शेष है।
विज्ञापन
  • 19.52 सेकंड का समय निकाला अमेरिका के नोह लाइल्स ने 200 मीटर की रेस में
  • लाइल्स ने साल की शुरुआत में सोशल मीडिया पर कहा था कि वह दो सौ मीटर में 19.10 का समय निकालेगा जिसका मतबल था कि वह बोल्ट के 19.19 के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बोल्ट ने 2009 में यह रिकॉर्ड बनाया था।
  • विज्ञापन
  • अंतिम 80 मीटर में लाइल्स ने बिजली की सी गति दिखाते हुए बाकी धावकों को पीछे छोड़ दिया। नोह ने छह दिन में छह रेस लगाई है जिसमें हीट शामिल है और इतना करने के बाद थोड़ी थकान संभव है। दो सौ मीटर की रेस में स्वर्ण जीतना उनके लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि सेमीफाइनल से पहले गोल्फ कार्ट की भिड़ंत में वह भी दुर्घटना में शिकार होते बाल-बाल बचे थे
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
निश्चित रूप से मैं बेहतर करना चाहता था लेकिन यह प्रदर्शन भी मेरे लिए बेहद खास है। मैं दोहरा विश्व चैंपियन बन गया हूं। मेरे अंदर क्षमता है और मैं बेहतर दौड़ रहा हूं।-नोह लाइल्स, अमेरिकी एथलीट

जैक्सन का 200 मीटर का खिताब सुरक्षित
महिलाओं की दो सौ मीटर में जमैका की शेरिका जैक्सन ने 21.41 सेकंड के साथ दूसरा सबसे तेज समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। यह 29 साल की एथलीट का 200 मीटर में लगातार दूसरा खिताब है। शेरिका ने पिछली बार ओरेगोन विश्व चैंपियनशिप में 21.45 सेकंड का समय निकाला था और उस लिहाज से उनका प्रदर्शन पहले से बेहतर हुआ है। वह फ्लोरेंस ग्रिफिथ जायनर के (21.34) के बाद श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली एथलीट हो गई हैं। चार दिन पहले उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर में दूसरा स्थान हासिल किया था। अमेरिका की गैबी थामस ने 200 मीटर में 21.81 के साथ दूसरा जबकि 100 मीटर में चैंपियन रही शेकारी रिचर्डसन ने 21.92 के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

जब मैंने फिनिशिंग लाइन पारी की और स्क्रीन की ओर देखा तो मुझे लगा, मैं लक्ष्य के काफी करीब आ गई थी। मैंने अपनी बिब पर दो टाइम लिखे थे सबसे धीमा समय 21.40 था और मैंने 21.41 किया। हालांकि यह मेरा निजी श्रेष्ठ प्रदर्शन है।-शेरिका जैक्सन


अंतिम छलांग में यूलिमार ने जीता तिहरी कूद का स्वर्ण
वेनेजुएला की यूलिमार रोजस ने तिहरी कूद में लगातार अपना चौथा विश्व खिताब हासिल किया। उन्होंने अंतिम छलांग में अपना श्रेष्ठ प्रयास किया। 2019 से लगभग हर प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली यूलिमार एक समय आठवें स्थान पर पिछड़ रही थी लेकिन अंतिम प्रयास में उन्होंने 15.08 (49 फुट, 5 3/4 इंच) के साथ स्वर्ण जीत लिया। यूक्रने की मारयाना को रजत पदक मिला जो यूक्रेन का चैंपियनशिप में पहला पदक भी था। विश्व रिकॉर्डधारी और ओलंपिक चैंपियन रोजस दो साल से अजेय हैं। महिलाओं की भालाफेंक में जापान की हारुका किताची ने 66.73 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed