फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   women indian golf open from november 30

इंडियन ओपन महिला गोल्फ 30 नवंबर से

Wed, 28 Nov 2012 08:48 PM IST
गुड़गांव/एजेंसी
गुड़गांव/एजेंसी Updated Wed, 28 Nov 2012 08:48 PM IST
विज्ञापन
women indian golf open from november 30

भारतीय महिला गोल्फ लीजेंड स्मृति मेहरा और यूरोपियन टूर में खेलने वाली शर्मिला निकोलेट सहित कई भारतीय खिलाड़ी यहां डीएलएफ गोल्फ कोर्स में 30 नवंबर से दो दिसंबर तक होने वाले छठे हीरो महिला ओपन टूर्नामेंट में भारतीय विजेता का इंतजार पूरा करने उतरेगी।

विज्ञापन


यूरोपियन महिला टूर में खेलकर विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव हासिल करने वाली शर्मिला गत वर्ष 22वें स्थान के साथ इस टूर्नामेंट मे सर्वश्रेष्ठ भारतीय रही थी। लेकिन मीडिया से बुधवार को रूबरू भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार तीन लाख डॉलर के इस टूर्नामेंट के बेहतर प्रदर्शन का विश्वास व्यक्त किया।
विज्ञापन


इंडियन ओपन को यूरोपियन महिला टूर, एशियन महिला टूर और भारतीय महिला गोल्फ संघ से संयुक्त रूप से मान्यता प्राप्त है। इस टूर्नामेंट में 108 खिलाड़ी शिरकत करने उतरेंगे, जिसमें गत वर्ष की विजेता कैरोलिन हैडवेल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैडवेल ने पिछले वर्ष 67.68 और 69 के कार्ड खेलते हुए तीन राउंड के कुल 12 अंडर पार 204 के स्कोर के साथ खिताब जीता था। भारतीय चुनौती का दारोमदार स्मृति और शर्मिला के अलावा पहली बार खेलने जा रही वाणी कपूर, नलिनी सिंह सिवाच, नेहा त्रिपाठी और अमेरिका से आई भारतीय खिलाड़ी तान्या वाधवा पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed