शादीशुदा महिला ने जताई शेन वॉर्न से 'बच्चे' की ख्वाहिश
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शेन वॉर्न के महिलाओं के साथ अफेयर की चर्चाएं कोई नई बात नहीं है। आए दिन उनका किसी न किसी महिला के साथ अफेयर और फिर अलगाव की बातें सामने आती ही रहती है।
हाल ही में एक बच्चे की मां ने वॉर्न के साथ गुजारे 'वन नाइट स्टैंड' का खुलासा किया है। इस महिला का दावा है कि उसने उस रात वॉर्न से एक बच्चे की भी ख्वाहिश की थी।
'वूमन डे' विशेषांक पर ऑस्ट्रेलिया की एक मैगजीन में एडिलेड निवासी किम मैक्ग्रा ने दावा किया कि उसने वॉर्न के साथ 2 बार डेटिंग की और 'वन नाइन स्टैंड' भी किया।
मेल ऑनलाइन में छपी खबर के मुताबिक मैक्ग्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में हो रहे एक मैच के दौरान वॉर्न कमेंटरी के लिए एडिलेड आए थे। 9 दिसंबर को एक डेटिंग साइट में उन्होंने वॉर्न की तस्वीर देखी। पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि यह वहीं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न है।
इसकी पुष्टि करने के लिए मैक्ग्रा ने वॉर्न को एक मैसेज किया। पुष्टि के बाद अगले मैसेज में उसने वॉर्न के साथ डेटिंग करने की इच्छा जाहिर की। वॉर्न ने भी डेटिंग के लिए हामी भर दी। मैक्ग्रा यहीं पर ही नहीं रुकी, उसने वॉर्न के साथ वन नाइट स्टैंड की सभी बातें दिल खोलकर बयां की। मैक्ग्रा के इंटरव्यू के बाद वॉर्न ने भी इसे ट्वीट किया।
वॉर्न ने मुझे बहुत प्यार किया
किम मैक्ग्रा ने मैगजीन को दिए इंटव्यू में कहा कि शेन वॉर्न के साथ उनकी डेटिंग काफी अच्छी रही। मेग्राथ ने आगे कहा, "वॉर्न को मैंने दिसंबर माह में मैसेज करके अपने घर बुलाया था। जब वह डेटिंग पर आए तो वॉर्न एकदम सिंपल लग रहे थे। उन्होंने मुझे अपने पूर्व गर्लफ्रेंड और तीन बच्चों के बारे में भी बताया।"
मैक्ग्रा यही नहीं रुकी, उन्होंने कहा, "ही इज वैरी स्ट्रांग इन बेडरुम।" उन्होंने कहा, "इतना ही नहीं उसके अगले दिन वॉर्न मुझे एडिलेड के एक होटल में भी ले गए। उस रात भी हम दोनों साथ रहे। मैंने वॉर्न से एक बच्चे की ख्वाहिश भी जाहिर की थी।"
मैक्ग्रा के इंटरव्यू प्रकाश में आने के बाद वॉर्न पहले तो कुछ नहीं बोले लेकिन अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्वीट कर खुद को अभी भी सिंगल ही बताया है। इसके साथ ही वॉर्न ने मैक्ग्रा के बारे में भी लिखा।
वॉर्न ने ट्वीट किया है, "सम्मान, ईमानदारी, भरोसा और तुम्हारे शब्द सब तुम्हारे है। अपने सिद्वांतों के आधार पर खुश्ाहाल जिंदगी जिओ।"