{"_id":"6a704e29b328d24cb2051d71","slug":"why-did-vinesh-phogat-react-strongly-to-brij-bhushan-singh-s-acquittal-wrestlers-to-challenge-verdict-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vinesh on Brij Bhushan: बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने पर भड़कीं विनेश फोगाट, सिस्टम पर उठा दिए सवाल; क्या कहा?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Vinesh on Brij Bhushan: बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने पर भड़कीं विनेश फोगाट, सिस्टम पर उठा दिए सवाल; क्या कहा?
Mon, 03 Aug 2026 01:45 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:45 PM IST
सार
दिल्ली की अदालत द्वारा पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा सिस्टम बृजभूषण को बचाने में लगा था और कहा कि महिला पहलवान इस फैसले को उच्च अदालत में चुनौती देंगी।
विज्ञापन
विनेश फोगाट और बृजभूषण शरण सिंह
- फोटो : ANI/PTI
विस्तार
पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत से बरी किए जाने के बाद भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि महिला पहलवान इस फैसले से निराश हैं, लेकिन उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उन्होंने साफ किया कि अदालत के इस फैसले के खिलाफ जल्द ही उच्च न्यायालय में अपील की जाएगी।
विज्ञापन
बजरंग, विनेश और साक्षी
- फोटो : Twitter
'पूरा सिस्टम बृजभूषण को बचाने में लगा था'
सोशल मीडिया पर जारी बयान में विनेश फोगाट ने आरोप लगाया कि शुरुआत से ही सत्ता और व्यवस्था ने बृजभूषण शरण सिंह को बचाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'सत्तारूढ़ दल के एक ताकतवर नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए हमें सड़कों पर उतरना पड़ा। बृजभूषण ने अपने राजनीतिक प्रभाव और ताकत का इस्तेमाल कर कई महिला पहलवानों पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।'
उन्होंने आगे कहा, 'इसके बावजूद कई महिला पहलवान डटी रहीं और अदालत में कानूनी लड़ाई जारी रखी। हमें बेहद निराशा है कि अदालत ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों में बृजभूषण शरण सिंह को दोषी नहीं माना।' विनेश ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, 'शुरुआत से ही पूरा सिस्टम, सरकार और पूरा तंत्र बृजभूषण को बचाने में लगा था।'

- फोटो : PTI
'हमने उम्मीद नहीं छोड़ी, ऊपरी अदालत जाएंगे'
विनेश फोगाट ने कहा कि महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहा, 'महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश दिया है और जल्द से जल्द उच्च अदालत में अपील दायर की जाएगी। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और हमारी लड़ाई जारी रहेगी।'

विनेश, बजरंग और साक्षी
- फोटो : PTI
2023 में शुरू हुआ था आंदोलन
यह मामला 2023 में उस समय सुर्खियों में आया था, जब विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत कई शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी और उन्हें WFI अध्यक्ष पद से हटाने की मांग को लेकर लंबा आंदोलन किया था। इस विरोध प्रदर्शन ने भारतीय खेल जगत में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया था।

WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह
- फोटो : संवाद
बृजभूषण बोले- पहले दिन से कहा था मैं निर्दोष हूं
अदालत से बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने फैसले का स्वागत किया और कहा, 'मैंने पहले ही दिन कहा था कि अगर आरोप सही साबित हुए तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। आज मुझे बरी किया गया है, इससे मैं बहुत खुश हूं। यह मेरे लिए और मेरे समर्थकों के लिए अच्छी खबर है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहना चाहता।'
कानूनी लड़ाई अभी खत्म नहीं
महिला पहलवानों के उच्च अदालत जाने के फैसले के बाद यह मामला अभी समाप्त नहीं हुआ है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि अपील पर उच्च न्यायालय क्या रुख अपनाता है। इससे भारतीय खेल जगत के सबसे चर्चित कानूनी मामलों में से एक की लड़ाई आगे भी जारी रहने की संभावना है।