फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   who is Deepak ram niwas hooda BJP gave ticket for Haryana elections, will contest from Meham, know details

Deepak Hooda: कौन हैं दीपक हुड्डा जिन्हें हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने दिया टिकट, मेहम से लड़ेंगे चुनाव, जानिए

Wed, 04 Sep 2024 08:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 04 Sep 2024 08:35 PM IST
सार

दीपक राम निवास हुड्डा एक पेशेवर भारतीय कबड्डी खिलाड़ी हैं जो अपने बेहतरीन कौशल और ताकत के लिए प्रसिद्धा हैं। 10 अप्रैल 1994 को रोहतक हरियाणा में जन्मे दीपक ने छोटी उम्र में ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। उन्हें प्यार से डुबकी किंग कहा जाता है।

विज्ञापन
who is Deepak ram niwas hooda BJP gave ticket for Haryana elections, will contest from Meham, know details
दीपक हुड्डा - फोटो : deepak_hooda_kabaddi

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा को मेहम से मैदान में उतारा गया है। कबड्डी के बाद अब वह राजनीति के मैदान में दांव लगाते नजर लगाएंगे।
विज्ञापन

who is Deepak ram niwas hooda BJP gave ticket for Haryana elections, will contest from Meham, know details
दीपक हुड्डा - फोटो : deepak_hooda_kabaddi
कौन हैं दीपक हुड्डा?
दीपक राम निवास हुड्डा एक पेशेवर भारतीय कबड्डी खिलाड़ी हैं जो मैदान पर अपने बेहतरीन कौशल और ताकत के लिए जाने जाते हैं। 10 अप्रैल 1994 को हरियाणा के रोहतक में जन्में दीपक ने छोटी उम्र में ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। उन्हें प्यार से डुबकी किंग कहा जाता है। दीपक भारत की राष्ट्रीय कबड्डी टीम की कप्तानी संभाल चुके हैं। वह 2016 दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने प्रो कबड्डी लीग के सभी सीजन में भी हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

who is Deepak ram niwas hooda BJP gave ticket for Haryana elections, will contest from Meham, know details
दीपक हुड्डा - फोटो : deepak_hooda_kabaddi
छोटी उम्र में माता-पिता ने दुनिया को कहा अलविदा
हुड्डा का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। जब वह चार साल के थे तब उनकी मां का देहांत हो गया था। उन्होंने 2009 में अपने गांव में कबड्डी खेलना शुरू किया। वह 12वीं कक्षा में पढ़ रहे थे जब 2013 में उनके पिता राम निवास ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। घर में अकेले कमाने वाले होने की वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी और अस्थाई शिक्षक बन गए। अगले दो वर्षों तक स्कूल में अपनी नौकरी पूरी करने के बाद वह कबड्डी का अभ्यास करने के लिए दूसरे गांवों में जाते थे। इससे उन्हें अपने खेल को सुधारने में काफी मदद मिली। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की। कॉलेज में उन्हें अखिल भारतीय विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला। इसमें उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद उन्होंने कबड्डी में अपना करियर बनाने के लिए एक बार फिर अपनी पढ़ाई छोड़ दी
विज्ञापन

who is Deepak ram niwas hooda BJP gave ticket for Haryana elections, will contest from Meham, know details
दीपक हुड्डा - फोटो : deepak_hooda_kabaddi
2020 में अर्जुन पुरस्कार से किए गए सम्मानित
दीपक हुड्डा ने प्रो कबड्डी लीग में कई क्लबों के लिए कबड्डी खेली। इनमें तेलुगु टाइटन्स, पुनेरी पल्टन और जयपुर पिंक पैंथर्स के शामिल हैं। उन्होंने 2016 कबड्डी विश्व कप, 2018 एशियाई खेल, 2018 दुबई कबड्डी मास्टर्स और 2016 और 2019 दक्षिण एशियाई खेलों सहित भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लिया है। 2019 के दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद उन्हें 2020 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

who is Deepak ram niwas hooda BJP gave ticket for Haryana elections, will contest from Meham, know details
दीपक हुड्डा और स्वीटी बूरा - फोटो : saweetyboora
स्वीटी बूरा से दो साल पहले रचाई शादी
सात जुलाई 2022 को हुड्डा ने एशियन मुक्केबाजी चैंपियन और स्वर्ण पदक विजेता स्वीटी बूरा से शादी की थी। दोनों ने इसी साल भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। हुड्डा की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बहुत कठिन समय का सामना किया है। वे कबड्डी प्रेमियों के लिए एक आदर्श हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed