फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   When will Cristiano Ronaldo announce retirement? Girlfriend georgina rodriguez made a big revelation

Cristiano Ronaldo Retirement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो कब लेंगे संन्यास? गर्लफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा, जानें

Sun, 03 Mar 2024 06:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 03 Mar 2024 06:09 PM IST
सार

महान खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड रोड्रिग्ज ने पेरिस फैशन वीक में रोनाल्डो के संन्यास पर बात की। उन्होंने कहा, "क्रिस्टियानो एक और साल, फिर यह खत्म हो जाएगा। शायद दो साल, मुझे नहीं पता।"

विज्ञापन
When will Cristiano Ronaldo announce retirement? Girlfriend georgina rodriguez made a big revelation
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : twitter

विस्तार

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो जल्द संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। इसका खुलासा उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज ने किया। उन्होंने बताया कि एक-दो सालों में वह अपने करियर को समाप्त करने का फैसला ले सकते हैं। पिछले दो दशकों से रोनाल्डो एक ऐसा नाम बने हुए हैं जिसने फुटबॉल जगत को रोशन किया है। 
विज्ञापन


महान खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड रोड्रिग्ज ने पेरिस फैशन वीक में रोनाल्डो के संन्यास पर बात की। उन्होंने कहा, "क्रिस्टियानो एक और साल, फिर यह खत्म हो जाएगा। शायद दो साल, मुझे नहीं पता।" हाल ही में दिग्गज पर बैन लगा था। उन्हें मेसी के नाम पर गलत इशारा करने का खामियाजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


गलत इशारे करने पर लगा बैन
25 फरवरी को अल नस्र और ल शबाब के बीच खेले गए मुकाबले में जैसे ही रोनाल्डो ने गोल किया दर्शकों ने मेसी-मेसी के नारे लगाने शुरु कर दिए। इस पर उन्होंने गलत इशारा किया जिसके बाद उनकी पूरी दुनिया में आलोचना हुई। विवाद बढ़ने के बाद अल नस्र ने पु्र्तगाल के खिलाड़ी पर एक मैच का बैन लगाया। इसके अलावा उन्हें करीब पांच हजार डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैन के बावजूद स्टेडियम पहुंचे फुटबॉलर
अपने खेल के कारण चर्चा में रहने वाले रोनाल्डो का विवादों से पुराना नाता रहा है। बैन के बावजूद हाल ही में उन्हें एक फुटबॉल मैच के दौरान स्टैंड्स में  देखा गया। अल नस्र और अल हजम के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान रोनाल्डो अपनी टीम को चियर करने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हुए। वहीं, दिग्गज खिलाड़ी इस दौरान काफी भावुक नजर आए। 

2023 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे रोनाल्डो
पांच बार के बैलन डीओर विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2023 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने देश पुर्तगाल और क्लब अल नस्र के लिए कुल 54 गोल दागे। दुनिया का कोई भी खिलाड़ी पेशेवर फुटबॉल में इतने गोल नहीं कर सका। 38 वर्षीय रोनाल्डो ने बायर्न म्यूनिख और इंग्लैंड के स्ट्राइकर हैरी केन (52 गोल), पीएसजी और फ्रांस के फारवर्ड किलियन एमबीप्पे (52 गोल), और मैनचेस्टर सिटी और नॉर्वे के स्ट्राइकर एर्लिंग हॉलैंड (50 गोल) को पछाड़कर साल में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed