फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   WFI President Sanjay Singhs statement on Vinesh Phogat case, said- the decision will come in favor

Vinesh-Sanjay: विनेश फोगाट मामले पर आया WFI अध्यक्ष संजय सिंह का बयान, बोले- फैसला पहलवान के पक्ष में आएगा..

Wed, 14 Aug 2024 11:49 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 14 Aug 2024 11:49 AM IST
सार

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से पहले अयोग्य करार दिया गया था। उनका वजन कैटेगरी से 100 ग्राम अधिक पाया गया था। इसके बाद उन्होंने खेल पंचाट (सीएएस) से संयुक्त रजत पदक देने की अपील की थी।

विज्ञापन
WFI President Sanjay Singhs statement on Vinesh Phogat case, said- the decision will come in favor
विनेश फोगाट और संजय सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

विनेश फोगाट मामले पर मंगलवार रात आने वाला फैसला तीसरी बार टल गया। अब इस पर निर्णय 16 अगस्त को रात 9:30 बजे तक आएगा। इस बीच भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने उम्मीद जताई कि फैसला विनेश फोगाट के पक्ष में आएगा। उन्होंने  कहा कि महासंघ चाहता है कि फैसला उनके पक्ष में हो, क्योंकि यह देश का पदक है।
विज्ञापन

WFI President Sanjay Singhs statement on Vinesh Phogat case, said- the decision will come in favor
विनेश फोगाट-पीटी उषा - फोटो : PTI
बता दें कि, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से पहले अयोग्य करार दिया गया था। उनका वजन कैटेगरी से 100 ग्राम अधिक पाया गया था। इसके बाद उन्होंने खेल पंचाट (सीएएस) से संयुक्त रजत पदक देने की अपील की थी। इस मामले पर अब 16 अगस्त यानी शुक्रवार को रात 9:30 बजे तक फैसला सुनाया जा सकता है। वहीं, फाइनल से पहले बाहर होने के बाद विनेश ने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा की थी। अब विनेश को खेल पंचाट से न्याय मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

WFI President Sanjay Singhs statement on Vinesh Phogat case, said- the decision will come in favor
विनेश फोगाट - फोटो : ANI
आईओए ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "सीएएस के तदर्थ प्रभाग के अध्यक्ष ने विनेश फोगाट बनाम यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) मामले में एकमात्र मध्यस्थ माननीय डॉ. एनाबेले बेनेट को शुक्रवार, 16 अगस्त, 2024 को शाम 6 बजे (पेरिस समय) तक विस्तार दिया है।" 
विज्ञापन

WFI President Sanjay Singhs statement on Vinesh Phogat case, said- the decision will come in favor
संजय सिंह ने विनेश की टीम पर सवाल उठाए हैं - फोटो : ANI/PTI
वहीं, इस मामले पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा,  "भारत कुश्ती में 6 और पदक जीत सकता था, लेकिन पिछले 15-16 महीनों में खेल में हुई गड़बड़ी को देखते हुए, हमने कई पदक खो दिए... हमें उम्मीद है कि सीएएस का फैसला हमारे पक्ष में होगा... डब्ल्यूएफआई चाहता है कि फैसला भारत के पक्ष में हो क्योंकि यह देश का पदक है, किसी का व्यक्तिगत पदक नहीं। इसे भारत की पदक तालिका में जोड़ा जाएगा।

WFI President Sanjay Singhs statement on Vinesh Phogat case, said- the decision will come in favor
विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
इस दौरान उन्होंने विनेश फोगाट को इशारों-इशारों में वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "खेल की श्रेणी खिलाड़ी का व्यक्तिगत निर्णय है। हालांकि, उस भार को बनाए रखना भी खिलाड़ी पर निर्भर करता है। वजन का तेजी से बढ़ना और घटना खिलाड़ी के शरीर पर बुरा असर डालता है... उसे हर वह सुविधा दी गई जिसकी उसने मांग की थी, जिसमें हंगरी में एक विदेशी कोच के साथ प्रशिक्षण भी शामिल था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed