फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Virender Kanwar becomes Volleyball Federation of India president know details

Virender Kanwar: हिमाचल के वीरेंद्र बने भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के अध्यक्ष, दो वोट से नागालैंड के प्रेम को हराया

Sat, 07 Jun 2025 08:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 07 Jun 2025 08:13 PM IST
सार

वीरेंद्र कंवर शनिवार को भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के अध्यक्ष बन गए। उन्होंने नागालैंड के प्रेम सिंह बेजोर को दो वोट से हरा दिया।

विज्ञापन
Virender Kanwar becomes Volleyball Federation of India president know details
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वीरेंद्र कंवर शनिवार को भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के अध्यक्ष बन गए। उन्होंने नागालैंड के प्रेम सिंह बेजोर को दो वोट से हरा दिया। कंवर को कुल 33 वोट मिले। वहीं, बिहार के आनंद शंकर तीसरे कंडिडेट थे जिनके पक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा।
विज्ञापन

इन चुनावों में अंतरिम समिति का भी चयन किया गया। कंवर को 33 मत मिले जो बाजोर से दो ज्यादा थे। तीसरे उम्मीदवार बिहार के आनंद शंकर को एक भी मत नहीं मिला। राजस्थान के रामानंद चौधरी 33 वोट पाकर नए महासचिव बने, उन्होंने महाराष्ट्र के नीलेश जगताप को चार वोटों से हराया।

तेलंगाना के एन वी हनमनाथ और असम के सुशांत विश्वा 36-36 मतों के साथ उपाध्यक्ष चुने गये जबकि हरि सिंह चौहान (मध्य प्रदेश) ने कोषाध्यक्ष पद का चुनाव जीता। आनंद शंकर और कुलदीप वत्स ने दो संयुक्त सचिव पदों पर जीत हासिल की।

बिनॉय जोश, मिथलेश कुमार, उत्तम राज, एस रामदास और पार्थ दास को कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में चुना गया। इन चुनावों से पहले रोहित राजपाल की अगुवाई वाली तदर्थ समिति महासंघ का कामकाज देख रही थी।

न्यायालय द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति पी. कृष्ण भट (सेवानिवृत्त) ने मतदान कराया। इस दौरान खेल मंत्रालय, भारतीय ओलंपिक संघ और अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ (एफआईवीबी) के प्रतिनिधि भी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed