Video: रियल मैड्रिड-एसी मिलान मैच से पहले हादसा, लाइव शो के दौरान गिरा यह दिग्गज फुटबॉलर; हालत स्थिर
रियल मैड्रिड की टीम ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उसने एसी मिलान को 3-2 से हरा दिया। एक समय मैड्रिड की टीम मैच में 0-2 से पीछे चल रही थी, लेकिन वापसी के लिए मशहूर इस टीम ने मिलान को चौंका दिया।
विस्तार
शाका हिसलोप ब्रॉडकास्टर ईएसपीएन के साथ फुटबॉल एक्सपर्ट के तौर पर जुड़े हैं। 54 साल के हिसलोप रियल मैड्रिड और एसी मिलान के बीच मैच से पहले डैन थॉमस के साथ बातचीत कर रहे थे। अचानक वह हंसते हुए नीचे गिर गए। इसे देखकर सभी हैरान हो गए। डैन थॉमस ने तुरंत ही सहायता मांगी और फिर हिसलोप को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने हाफटाइम के बाद दर्शकों को हिसलोप के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।
Prayers up for Shaka Hislop💙 pic.twitter.com/4h7i5SBYB1
— CarefreeLewisG🇪🇹 (@CarefreeLewisG) July 24, 2023
थॉमस ने कहा कि घटना के बाद हिसलोप ठीक हो गए हैं। उन्होंने कहा, ''मेरे दोस्त साका यहां मौजूद नहीं हैं, लेकिन एक अच्छी खबर है। वह होश में हैं और बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वह इन सबके बारे में थोड़ा शर्मिंदा है। उन्होंने बहुत माफी मांगी है। वह ऐसा आदमी नहीं है जो पसंद करता हो कि लोग उसके बारे में हंगामा करें। स्पष्ट रूप से किसी भी प्रकार का निदान करना बहुत जल्दी है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि साका सचेत हैं। हमने उनके परिवार से भी बात की है।''
Dan Thomas gave an update on Shaka Hislop's condition.
— ESPN FC (@ESPNFC) July 24, 2023
Shaka is "conscious and talking" and has been tended to by medics 🙏 pic.twitter.com/B3mlEsxUfw
रियल मैड्रिड की टीम ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उसने एसी मिलान को 3-2 से हरा दिया। एक समय मैड्रिड की टीम मैच में 0-2 से पीछे चल रही थी, लेकिन वापसी के लिए मशहूर इस टीम ने मिलान को चौंका दिया। इंग्लैंड के डिफेंडर फिकायो टोमोरी ने मिलान को 25वें मिनट में गोल कर मैच में 1-0 से आगे कर दिया। 42वें मिनट में लुका रोमेरो ने दूसरा गोल कर एसी मिलान को 2-0 से आगे कर दिया।
हाफटाइम के बाद रियल मैड्रिड ने जबरदस्त वापसी की। 57वें मिनट में टीम को वापसी का मौका मिला। एसी मिलान के गोलकीपर मार्को स्पोर्टिएलो की गलती से फैड्रिको वेलवेर्दे को गोल करने का मौका मिल गया। वेलवेर्दे ने दो मिनट बाद ही दूसरा गोलकर टीम को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। ब्राजील के स्टार विनिसियस जूनियर ने 84वें मिनट में गोल कर मैड्रिड को जीत दिला दी।