{"_id":"64d2010a3e3b1dee0402d024","slug":"video-watch-england-lauren-james-experiences-her-david-beckham-moment-womens-football-world-cup-2023-2023-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: महिला फुटबॉल विश्व कप का सबसे 'शर्मनाक पल', इंग्लैंड की स्टार ने की गलती, याद आया डेविड बेकहम का वाकया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Video: महिला फुटबॉल विश्व कप का सबसे 'शर्मनाक पल', इंग्लैंड की स्टार ने की गलती, याद आया डेविड बेकहम का वाकया
Tue, 08 Aug 2023 02:18 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 08 Aug 2023 02:18 PM IST
सार
लाल कार्ड मिलने का मतलब है कि लॉरेन जेम्स अब क्वार्टर फाइनल में नहीं खेलेगी। इंग्लैंड की टीम 12 अगस्त को कोलंबिया या जमैका के खिलाफ खेलेगी। सेमीफाइनल में अगर इंग्लैंड की टीम खेलती है तो लॉरेन जेम्स को मैच में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
लॉरेन जेम्स (सात नंबर की जर्सी में) और डेविड बेकहम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला फुटबॉल विश्व कप में इंग्लैंड की टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। उसने प्री-क्वार्टर में नाइजीरिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की। चीन के खिलाफ मैच में 6-1 से जीतने वाली इंग्लैंड की टीम की स्टार खिलाड़ी लॉरेन जेम्स को मैच में लाल कार्ड दिखाया गया। नाइजीरिया के खिलाफ 87वें मिनट में लॉरेन जेम्स को मैच से बाहर किया गया। इंग्लैंड की टीम अतिरिक्त समय में सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेली।
लॉरेन जेम्स की हुई आलोचना
मैच के 85वें मिनट में नाइजीरिया की मिशेल एलोजी मैदान पर गिर गईं। उनके ऊपर लॉरेन जेम्स भी गिर गईं, लेकिन उठने के समय उन्होंने एलोजी की पीठ पर पैर रख दिया। इसे महिला विश्व कप के मौजूदा संस्करण का सबसे 'शर्मनाक पल' कहा गया। लॉरेन जेम्स की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई। मैच रेफरी ने उन्हें तुरंत ही मैच से बाहर कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ मैच के बाकी समय में खेली और किसी तरह पेनल्टी शूटआउट में जीतने में सफल रहीं।

Lauren James is shown a red card. pic.twitter.com/m9RywPHwPi
— Caity Foord 🏴 (@caitcaitfoord) August 7, 2023
बेकहम को भी मिला था रेड कार्ड
लाल कार्ड मिलने से लॉरेन जेम्स का नाम डेविड बेकहम और वेन रूनी के शर्मनाक क्लब में शामिल हो गया है। डेविड बेकहम को 1998 और वेन रूनी को 2006 में विश्व कप के नॉकआउट मैच में लाल कार्ड दिखाया गया। बेकहम को फ्रांस में हुए विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ डिएगो सिमिओनी पर पैर चलाने के कारण मैच से बाहर किया गया था। वहीं, रूनी को 2006 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल के खिलाफ मैच में रेड कार्ड मिला था।
क्वार्टरफाइनल में नहीं खेलेंगी जेम्स