फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Video robert lewandowski Poland team going for fifa World Cup 2022 escorted by F16 fighter jets

Video: फुटबॉल विश्व कप के लिए जा रही पोलैंड की टीम को F16 लड़ाकू विमानों ने किया एस्कॉर्ट, जानें क्या हैं कारण

Fri, 18 Nov 2022 03:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 18 Nov 2022 03:48 PM IST
सार

स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानडॉस्की की कप्तानी वाली पोलैंड की टीम फीफा रैंकिंग में 26वें स्थान पर है। उसके विश्व कप जीतने की संभावना तो नहीं है, लेकिन वह कई दावदारों का खेल बिगाड़ सकती है।

विज्ञापन
Video robert lewandowski Poland team going for fifa World Cup 2022 escorted by F16 fighter jets
पोलैंड टीम की विमान के साथ F16 लड़ाकू विमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कतर में 20 नवंबर से फुटबॉल का 22वां विश्व कप शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेट में दुनिया भर की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों का कतर पहुंचना जारी है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने सबको हैरान कर दिया। पोलैंड की टीम ने जब विश्व कप के लिए कतर के लिए उड़ान भरा तो F16 लड़ाकू सविमानों ने उसे एस्कार्ट किया।
विज्ञापन

एक तरफ कतर में फुटबॉल का महाकुंभ लगने वाला है तो दूसरी ओर रूस-यूक्रेन के बीच तनाव के कारण कई फुटबॉल फैंस निराश हैं। यूक्रेन विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया। वहीं, रूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन दोनों देशों के बीच चल रही युद्ध का असर पोलैंड पर भी पड़ता है। उसकी सीमाएं दोनों देशों से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: FIFA WC: मूकोको सबसे युवा तो अल्फ्रेडो सबसे उम्रदराज, जानें फीफा विश्व कप में खिलाड़ियों से जुड़े रोचक तथ्य

हाल ही में पोलैंड-यूक्रेन सीमा के पास मिसाइल गिरने के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए पोलैंड ने राष्ट्रीय टीम को F16 लड़ाकू विमानों से सुरक्षा दी। पोलैंड की राष्ट्रीय टीम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने इस वीडियो को साझा किया है।

विज्ञापन

पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के ट्विटर अकाउंट पर लड़ाकू विमानों की कुछ तस्वीरों के साथ पोस्ट किया गया। उसके कैप्शन में लिखा है, ''हमें F16 विमानों द्वारा पोलैंड की दक्षिणी सीमा तक पहुँचाया गया! पायलटों को धन्यवाद और शुभकामनाएं!"


ये भी पढ़ें: FIFA WC: 2017 में भारत में हुए अंडर-17 विश्वकप में खेले 12 फुटबॉलर कतर में बिखेरेंगे चमक, फिल फोडेन भी शामिल

जहां तक फीफा विश्व कप की बात है, पोलैंड मंगलवार को ग्रुप सी मुकाबले में अपने अभियान की शुरुआत मैक्सिको के खिलाफ करेगा। स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानडॉस्की की कप्तानी वाली पोलैंड की टीम फीफा रैंकिंग में 26वें स्थान पर है। उसके विश्व कप जीतने की संभावना तो नहीं है, लेकिन वह कई दावदारों का खेल बिगाड़ सकती है। पोलैंड 26 नवंबर को सऊदी अरब और 30 नवंबर को लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना की टीम से खेलेगा। पोलैंड की टीम 1986 से नॉकआउट राउंड में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed