{"_id":"639b4a77beccad740862c47c","slug":"video-journalist-became-emotional-during-lionel-messi-interview-said-you-are-in-the-life-of-every-argentine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: लियोनल मेसी के इंटरव्यू के दौरान भावुक हुई पत्रकार, कहा - अर्जेंटीना के हर व्यक्ति की जिंदगी में हैं आप","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Video: लियोनल मेसी के इंटरव्यू के दौरान भावुक हुई पत्रकार, कहा - अर्जेंटीना के हर व्यक्ति की जिंदगी में हैं आप
Thu, 15 Dec 2022 10:54 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 15 Dec 2022 10:54 PM IST
सार
क्रोएशिया के खिलाफ मैच के बाद मेसी ने अर्जेंटीना की एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान मेसी के सामने वह पत्रकार भावुक हो गई। उन्होंने अर्जेंटीना के कप्तान की जमकर तारीफ की। उन्होंने मेसी को इतनी खुशी देने के लिए धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
इंटरव्यू के दौरान लियोनल मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी पहली बार विश्व कप जीतने के करीब हैं। उनकी टीम कतर में जारी फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। वहां उसका मुकाबला गत चैंपियन फ्रांस से होगा। अर्जेंटीना ने पहले सेमीफाइनल में क्रोएशिया को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के बाद मेसी भावुक दिखे। अर्जेंटीना के कप्तान के साथ-साथ दुनिया भर के उनके फैंस भी भावुक हो गए।
क्रोएशिया के खिलाफ मैच के बाद मेसी ने अर्जेंटीना की एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान मेसी के सामने वह पत्रकार भावुक हो गई। उन्होंने अर्जेंटीना के कप्तान की जमकर तारीफ की। उन्होंने मेसी को इतनी खुशी देने के लिए धन्यवाद कहा। पत्रकार ने इंटरव्यू के अंत में कहा, ''आखिरी बात जो मैं आपको बताना चाहती हूं कि यह कोई सवाल नहीं है, लेकिन मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि विश्व कप फाइनल आ रहा है और हम सभी कप जीतना चाहते हैं।"
पत्रकार ने आगे लिखा, ''मैं आपको केवल यह बताना चाहती हूं कि परिणाम कुछ भी आए उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ ऐसा है जो आपसे कोई नहीं ले सकता है और यह सत्य है कि आप अर्जेंटीना के हर नागरिक का प्रतिनिधित्व करते हैं। मैं भावुक हो रही हूं, लेकिन ऐसा कोई बच्चा नहीं है जिसके पास आपके नाम की जर्सी नहीं है। चाहे वह जर्सी नकली हो, असली हो या बनावटी हो। सच में आपने सभी के जीवन में अपनी पहचान बनाई है और मेरे लिए यह किसी भी विश्व कप को जीतने से परे है।''
विज्ञापन
पत्रकार ने आगे कहा, "कोई भी आपसे इसे नहीं ले सकता है और यह मेरा आभार है कि आपने बहुत से लोगों को कितनी खुशी दी है। आप अर्जेंटीना के हर नागरिक की जिंदगी में हैं।" जब पत्रकार मेसी के प्रदर्शन की तारीफ कर रही थीं तब सात बार के बैलेन डी ऑर विजेता अपनी मुस्कान को नहीं रोक पाए।

Re-post because twt took down the video. 🤍 pic.twitter.com/YfBhJdUxHC
— 艾米 🗞️ (@ksoolina) December 15, 2022
पत्रकार ने आगे लिखा, ''मैं आपको केवल यह बताना चाहती हूं कि परिणाम कुछ भी आए उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ ऐसा है जो आपसे कोई नहीं ले सकता है और यह सत्य है कि आप अर्जेंटीना के हर नागरिक का प्रतिनिधित्व करते हैं। मैं भावुक हो रही हूं, लेकिन ऐसा कोई बच्चा नहीं है जिसके पास आपके नाम की जर्सी नहीं है। चाहे वह जर्सी नकली हो, असली हो या बनावटी हो। सच में आपने सभी के जीवन में अपनी पहचान बनाई है और मेरे लिए यह किसी भी विश्व कप को जीतने से परे है।''
विज्ञापन
A repórter argentina apenas agradece a Messi pelo momento de felicidade extrema que está dando ao povo argentino. Eu acrescento que não só ao povo argentino, mas aos verdadeiros fãs de futebol em todo o mundo. pic.twitter.com/aGxpXbnuGx
— Eugênio Leal (@eugenioleal) December 14, 2022