फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   vice president inagurates national sports talent hunt portal on sports day

यह पोर्टल खेल प्रतिभाओं को लाएगा सामने, उप राष्ट्रपति नायडू ने किया शुभारंभ 

Tue, 29 Aug 2017 01:28 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 29 Aug 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
vice president inagurates national sports talent hunt portal on sports day
उप राष्ट्रपति और खेल मंत्री - फोटो : zee news
खेल दिवस पर मंगलवार को उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू ने एक पोर्टल का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल देश में खेल प्रतिभाओं को सामने लाएगा। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर इस पोर्टल को सार्वजनिक किया गया है। यह पोर्टल खेलों के प्रतिभाओं को खोज निकालने की एक तरह से सरकारी पहल है। इस पोर्टल में कोई भी बच्चा या उसके परिजन, शिक्षक या कोच उसका सीवी या वीडियो अपलोड कर सकते हैं। इसके आधार पर खेल मंत्रालय खिलाड़ियों को चुनेगा और ट्रेनिंग देगा। 
विज्ञापन


उप राष्ट्रपति नायडू ने कहा कि यह पोर्टल भारत की प्रतिभाओं को एक उचित मंच देगा। प्रतिभाएं सामने आ सकेंगी। पोर्टल से देश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मिलेंगे। नायडू ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास के साथ खेल अकादमी की स्‍थापना से भी खेलों को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


देश की खेल प्रतिभाओं की सराहना करते हुए नायडू ने कहा कि देश में 45 करोड़ युवा है। इनकी मौजूदगी बताती है कि हमारे पास प्रतिभा है। इनको निखारने से भारत खेल में एक मजबूत कड़ी बनकर उभर सकता है। नायडू ने शटलर पीवी सिंधू की भी तारीफ की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में उपस्थित खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि पांच लाख रुपए की 1000 स्कालरशिप भी शुरू की जाएंगी। गोयल ने कहा कि पीएम मोदी ही ध्यानचंद को भारत रत्न देने के मसले पर विचार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed