फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   vettel leads red bull in indian gp second practice

बदले बीआईसी पर वेट्टल का सुपर फर्राटा

Fri, 26 Oct 2012 11:23 PM IST
ग्रेटर नोएडा/हेमंत रस्तोगी
ग्रेटर नोएडा/हेमंत रस्तोगी Updated Fri, 26 Oct 2012 11:23 PM IST
विज्ञापन
vettel leads red bull in indian gp second practice

बदले हुए बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर शुक्रवार को रफ्तार और रोमांच का सफर शुरू हो गया। खास बात यह रही कि पहले दिन इस बार ड्राइवरों के मुंह से न ज्यादा शिकायतें सुनने को मिली और न ही ट्रैक पर कुत्ते पहुंचे। इन सुखद परिस्थितियों के बीच रेडबुल के सेबेस्टियन वेट्टल ने लगातार चौथे खिताब के लिए शुक्रवार को अपनी हुंकार भर दी।

विज्ञापन


सुबह और शाम के सत्रों में आयोजित दोनों ही फ्री प्रैक्टिस में वेट्टल सुपर फर्राटा भरते हुए सबसे तेज रहे है। हालांकि वेट्टल ने पहले सत्र में धूल की कुछ शिकायत की। लेकिन इसके अलावा दूसरे ड्राइवरों और खुद उन्होंने पिछले वर्ष के मुकाबले ट्रैक की स्थितियों को काफी अच्छा बताया। यहां तक कई टीमों के प्रिंसिपल्स ने भी ट्रैक की सराहना की है।
विज्ञापन


बीआईसी पर पहला दिन शानदार रहा। ट्रैक पर भी किसी तरह की अनहोनी देखने को नहीं मिली। शनिवार से क्वालीफाइंग रेस शुरू होंगी। सुबह के सत्र में ट्रैक को परखने के लिए ड्राइवरों ने धीमी शुरूआत की। लेकिन यहां भी वेट्टल ने 1.27.619 सेकेंड के साथ बाजी मारी। मैकलारेन के जेंसन बटन उनसे पीछे रहे। जबकि वर्ल्ड चैंपियनशिप टाइटल के लिए उन्हें टक्कर दे रहे फर्नांडो अलोंसो ने तीसरा सबसे तेज समय निकाला। लुइस हैमिल्टन का चौथा सबसे तेज समय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी फ्री प्रैक्टिस में भी वेट्टल ने धीमी शुरूआत की लेकिन एक बार टायरों की ट्रैक पर ग्रिप बनने के बाद उन्होंने 1.27 सेकेंड का बैरियर तोड़ते हुए 1.26.221 सेकेंड का समय निकाला। उनके साथी मार्क वेबर का दूसरा सबसे तेज समय रहा। अलोंसो यहां भी तीसरे रहे। फोर्स इंडिया के ड्राइवरों निको हल्केनबर्ग व पाल डि रेस्टा ने पहले प्रैक्टिस सत्र के बाद दूसरे में आठवां व 11वां सबसे तेज समय निकाला।


जबकि एचआरटी ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन ने दोनों रेसों में 22वें व 23वां तेज समय निकाला। इस दौरान वेट्टल ने कहा कि उन्हें पहली रेस में कुछ धूल का सामना करना पड़ा। लेकिन बाद में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं आई। बाकी ट्रैक पहले के मुकाबले शानदार है। वहीं लुइस हैमिल्टन ने कहा कि उन्हें न तो धूल का सामना करना पड़ा और न ही कम रोशनी के चलते कोई दिक्कत हुई। फेरारी, सोबर, रेडबुल, मैकलारेन के टीम प्रिंसिपल्स ने भी इस बार के इंतजामों के लिए बीआईसी की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed