फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US Open PV Sindhu and Lakshya Sen win easily in first round Shankar Subramanian upsets

US Open: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन की पहले दौर में आसान जीत, शंकर सुब्रमणियन ने किया उलटफेर

Fri, 14 Jul 2023 01:49 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 14 Jul 2023 01:49 AM IST
सार

बी साई प्रणीत को कड़े मुकाबले में ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली शी फेंग ने तीन गेमों के संघर्ष में पराजित किया। क्वालिफायर शंकर सुब्रमणियन ने उलटफेर करते हुए आयरलैंड के नहाट एनगुएन को पराजित किया।

विज्ञापन
US Open PV Sindhu and Lakshya Sen win easily in first round Shankar Subramanian upsets
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा ओपन का खिताब जीतकर आ रहे लक्ष्य सेन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने यूएस ओपन बैडमिंटन सुपर 300 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं, बी साई प्रणीत को कड़े मुकाबले में ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली शी फेंग ने तीन गेमों के संघर्ष में पराजित किया। क्वालिफायर शंकर सुब्रमणियन ने उलटफेर करते हुए आयरलैंड के नहाट एनगुएन को पराजित किया।
विज्ञापन


सवा घंटे के संघर्ष में हारे प्रणीत
लक्ष्य ने फिनलैंड के काले कोलजोनेन को सिर्फ 30 मिनट मेंं 21-8, 21-16 से पराजित किया। सिंधू ने भारतीय मूल की अमेरिकी शटलर दिशा गुप्ता को 27 मिनट में 21-15, 21-12 से हराया। क्वालिफाइंग दौर के दो कठिन मैच खेलकर आए ने नहाट एनगुएन को 44 मिनट में 21-11, 21-16 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई, जबकि प्रणीत को ली शी फेंग के हाथों कड़े संघर्ष में एक घंटे 19 मिनट के संघर्ष में 21-16, 14-21, 19-21 से हार मिली।
विज्ञापन


कश्यप ने बीच में मैच छोड़ा
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता परुपल्ली कश्यप ने जापान के कू ताकाहाशी के खिलाफ मैच बीच में छोड़ दिया। उस दौरान कश्यप 21-23, 7-11 से पिछड़ रहे थे। वहीं रुत्विका शिवानी चीनी ताईपे की लिन सियांग ती को 14-21, 11-21 से हार मिली। पुरुष युगल में कृष्ण प्रसाद गर्ग और विष्णुवर्धन गौड़ को चीनी ताईपे के लिन यू चीह और सू ली वेई से 14-21, 14-21 से पराजय मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed