फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US Open 2026: Players Raise Concerns Over Cannabis Smell in New York

यूएस ओपन 2026: न्यूयॉर्क की 'नशीली हवा' से परेशान खिलाड़ी, कैटी बोल्टर बोलीं- ध्यान भटकता है; जताई नाराजगी

Sat, 29 Aug 2026 08:56 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 29 Aug 2026 08:56 PM IST
सार

यूएस ओपन से पहले न्यूयॉर्क में कोर्ट तक पहुंच रही नशीले पदार्थ की गंध को लेकर खिलाड़ियों ने चिंता जताई है। ब्रिटेन की नंबर-1 कैटी बोल्टर ने इसे दखल देने वाला बताया, जबकि यूएसटीए ने कहा कि वह इस मुद्दे पर सतर्क है।

विज्ञापन
US Open 2026: Players Raise Concerns Over Cannabis Smell in New York
यूएस ओपन - फोटो : IANS

विस्तार

यूएस ओपन 2026 का मुख्य ड्रॉ रविवार से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिलाड़ियों ने न्यूयॉर्क में कैनबिस (गांजे) की तेज गंध को लेकर चिंता जताई है। ब्रिटेन की नंबर-1 खिलाड़ी कैटी बोल्टर समेत कई खिलाड़ियों का कहना है कि मैच और अभ्यास के दौरान आसपास से आने वाली इस गंध से उनका ध्यान भटकता है। न्यूयॉर्क में 21 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्कों के लिए इस नशीले पदार्थ का सेवन कानूनी है। यूएस ओपन का आयोजन यूएसटीए बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर में होता है, जिसके आसपास के इलाकों से कई बार नशीली गंध टेनिस कोर्ट तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन

'मैच के बीच में यह गंध नहीं चाहिए'
दुनिया की 60वें नंबर की खिलाड़ी कैटी बोल्टर ने बताया कि अभ्यास के दौरान उन्हें नशीली गंध कई बार महसूस होती है। उन्होंने कहा कि वह इसकी प्रशंसक नहीं हैं और मैच के दौरान ऐसी गंध उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। बोल्टर ने कहा, 'मैं इसकी बहुत बड़ी प्रशंसक नहीं हूं। मुझे पता है कि कई खिलाड़ियों ने कुछ खास कोर्ट को लेकर शिकायत की है। मैं पहले भी ऐसे कोर्ट पर खेल चुकी हूं और अपने मैच के दौरान भी इसकी गंध महसूस की थी।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपना ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रही होती हूं और फिर यह आपको उस पल से बाहर कर देता है। आपको किसी तरह के भटकाव की जरूरत नहीं होती। इसलिए मैं इसकी बड़ी प्रशंसक नहीं हूं।' बोल्टर रविवार को अमेरिका की वाइल्डकार्ड खिलाड़ी कैरोल यंग सुह ली के खिलाफ अपने यूएस ओपन अभियान की शुरुआत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रैन जोन्स ने सुनाया पिछले साल का अनुभव
ब्रिटेन की एक और खिलाड़ी फ्रैन जोन्स ने भी नशीले पदार्थ की गंध को लेकर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि पिछले साल पहले दौर के मैच के दौरान उन्होंने मजाक में एक अधिकारी से पूछा था कि क्या कोर्ट के आसपास ऐसी गंध आना सामान्य है। जोन्स ने कहा कि उनका मैच स्टेडियम में था और वह पार्क के बिल्कुल पास है। अधिकारी ने उन्हें बताया कि ऐसी स्थिति सामान्य है। जोन्स यूएस ओपन के पहले दौर में पोलैंड की मैग्डा लिनेट का सामना करेंगी।
विज्ञापन

यूएसटीए ने कहा- हम सतर्क हैं
यूएस ओपन की आयोजक संस्था यूनाइटेड स्टेट्स टेनिस एसोसिएशन (यूएसटीए) ने भी खिलाड़ियों की शिकायतों पर प्रतिक्रिया दी है। संगठन का कहना है कि टूर्नामेंट परिसर के बाहर होने वाली गतिविधियों पर उसका नियंत्रण नहीं है, लेकिन वह इस मामले को लेकर सतर्क है। यूएसटीए ने एक बयान में कहा कि वह 'यूएसटीए बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर के बाहर क्या होता है, उसे नियंत्रित नहीं कर सकती, लेकिन इस मामले को लेकर लगातार सतर्क है।'

पहली बार नहीं उठी है नशीले पदार्थ की गंध की शिकायत
  • यूएस ओपन में नशीले पदार्थ की गंध को लेकर खिलाड़ियों की शिकायत नई नहीं है। पिछले साल दुनिया के 20वें नंबर के खिलाड़ी कैस्पर रुड ने न्यूयॉर्क की इस समस्या पर नाराजगी जताते हुए इसे शहर की सबसे खराब चीज बताया था। इससे पहले 2022 में ऑस्ट्रेलियाई स्टार निक किरगियोस ने कोर्टसाइड पर एक दर्शक के धूम्रपान करने के बाद शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि इससे उनका अस्थमा ट्रिगर हो गया।
  • वहीं, 2023 यूएस ओपन के दौरान ग्रीस की स्टार मारिया सक्कारी ने भी अपने मैच के दौरान नशीले पदार्थ की गंध महसूस होने की शिकायत सार्वजनिक रूप से की थी। इस तरह यूएस ओपन 2026 के शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की यह चिंता एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि न्यूयॉर्क में कैनबिस कानूनी होने के कारण आयोजकों के सामने टूर्नामेंट परिसर के बाहर से आने वाली गंध को पूरी तरह रोकना एक चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed