फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US Open 2023: Daniil Medvedev Stuns Carlos Alcaraz In Semifinal, To Face Novak Djokovic In Final

US Open: मेदवेदेव ने वर्ल्ड नंबर वन अल्काराज को चौंकाया, सेमीफाइनल में दी शिकस्त, अब जोकोविच से खिताबी मुकाबला

Sat, 09 Sep 2023 11:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 09 Sep 2023 11:46 AM IST
सार

मेदवेदेव ने अल्काराज से विंबलडन सेमीफाइनल में मिली हार का भी बदला ले लिया। अल्काराज ने विंबलडन के सेमीफाइनल में मेदवेदेव को 6-3, 6-3, 6-3 से हराया था। अल्काराज यूएस ओपन के डिफेंडिंग चैंपियन भी थे।

विज्ञापन
US Open 2023: Daniil Medvedev Stuns Carlos Alcaraz In Semifinal, To Face Novak Djokovic In Final
मेदवेदेव और अल्काराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेनिल मेदवेदेव ने शुक्रवार को रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर यूएस ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। तीसरी वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी मेदवेदेव ने आर्थर ऐश स्टेडियम कोर्ट पर तीन घंटे 19 मिनट तक चले रोमांचक मैच में अल्काराज को 7-6 (7/3), 6-1, 3-6, 6-3 से हरा दिया।
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही उन्होंने अल्काराज से विंबलडन सेमीफाइनल में मिली हार का भी बदला ले लिया। अल्काराज ने विंबलडन के सेमीफाइनल में मेदवेदेव को 6-3, 6-3, 6-3 से हराया था। अल्काराज यूएस ओपन के डिफेंडिंग चैंपियन भी थे।
विज्ञापन


Alcaraz vs. Medvedev: head-to-head rivalry - Tennis Majorsअल्काराज और मेदवेदेव
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्काराज ने पिछले साल जीता था खिताब

पिछले साल उन्होंने इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था। फाइनल में मेदवेदेव का सामना वर्ल्ड नंबर दो सर्बिया के नोवाक जोकोविच से होगा। यह 2021 यूएस ओपन के फाइनल का रीमैच होगा। 2021 में मेदवेदेव ने यूएस ओपन के फाइनल में जोकोविच को हराकर ने उनके करियर ग्रैंडस्लैम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था।

 

रूस के 27 वर्षीय मेदवेदेव ने शुक्रवार के सेमीफाइनल से पहले कहा था कि उन्हें अल्काराज को हराने के लिए अपनी क्षमता का "10 में से 11" प्रदर्शन करना होगा। अल्काराज ने इस सीजन में पिछले दो मैचों में रूसी खिलाड़ी को आसानी से हराया था। अब अल्काराज को हराकार मेदवेदेव ने फाइनल जीतने के लिए कड़ी दावेदारी पेश की है। 

Medvedev beats Rublev to reach semi-final - Tennis Majors

मेदवेदेव ने जीत के बाद क्या कहा?

जीत के बाद मेदवेदेव ने कहा- आश्चर्यजनक मैच था। खासतौर पर अल्काराज जैसे खिलाड़ी को हराना। इस साल उनसे दो बार आसानी से हारने के बाद निश्चित रूप से मैच से पहले मेरे मन में बहुत सारे संदेह थे। मैंने कहा था कि मुझे 10 में से 11 खेलने की जरूरत है। मैंने तीसरे सेट को छोड़कर अपनी क्षमता का 10 में से 12 दिया।

शेल्टन को हराकर फाइनल में पहुंचे जोकोविच

पहला सेट टाई ब्रेकर में अपने नाम करने के बाद दूसरा सेट आसानी से 6-1 से अपने नाम किया। इसके बाद तीसरे सेट में अल्काराज ने जबरदस्त वापसी की, जिससे मैच चौथे सेट में गया। इसे मेदवेदेव ने 6-3 से अपने नाम कर मैच अपने नाम किया। हालांकि, उनके लिए जोकोविच को हराना आसान नहीं होगा, जिन्होंने हाल ही में अल्काराज को सिनसिनाटी मास्टर्स के फाइनल में एक मजेदार और कठिन मैच में शिकस्त दी थी। जोकोविच ने सेमीफाइनल में अमेरिका के बेन शेल्टन को लगातार सेटों में 6-3, 6-2, 7-6  से हराया था।

US Open 2023: Novak Djokovic vs Ben Shelton, Semifinal Preview,  Head-to-head record, live streaming info - Sportstar
जोकोविच और शेल्टन

जोकोविच 24वें ग्रैंड स्लैम के लिए दिखाएंगे दम

36 साल के जोकोविच सातवीं बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे। शेल्टन के खिलाफ मैच उनका इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में 100वां मैच भी था। जीत के बाद वह काफी खुश दिखे। अगर वह फाइनल जीतते हैं तो ओपन एरा में यूएस ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके साथ ही वह पुरुष और महिला को मिलाकर मारग्रेट कोर्ट के सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेंगे। वह 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए कोर्ट में उतरेंगे। इस सर्बियाई खिलाड़ी ने अपने पिछले 23 ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में से 22 मैच जीते हैं। 

फिर से नंबर वन बन जाएंगे जोकोविच

Ben Shelton vs Novak Djokovic LIVE: UK start time and how to follow as  young American looks to stop three-time US Open champion | talkSPORT

उन्होंने पिछली बार 2018 में यूएस ओपन टाइटल जीता था। इस टूर्नामेंट के बाद जोकोविच फिर से वर्ल्ड नंबर वन बन जाएंगे। जोकोविच तीसरी बार एक ही साल में सभी चार मेजर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। वह अपने करियर में चौथी बार एक ही सीजन में तीन ग्रैंड स्लैम जीतने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed