फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Para Games: Sheetal Devi-Payal Nag and Swati Chaudhary Reach Finals, Two Medals Assured for India

एशियन पैरा गेम्स: शीतल-पायल और स्वाति फाइनल में, भारत के तीन पदक पक्के; अब स्वर्ण पर नजर

Tue, 20 Oct 2026 02:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Oct 2026 02:22 PM IST
सार

एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी और पायल नाग ने महिला कंपाउंड युगल के फाइनल में जगह बनाई, जबकि शीतल ने एकल फाइनल में भी प्रवेश किया। स्वाति चौधरी महिला डब्ल्यू1 वर्ग के फाइनल में पहुंचीं। भारत की रिकर्व और कंपाउंड मिश्रित टीमें भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इन उपलब्धियों से भारतीय तीरंदाजों के पदक जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Asian Para Games: Sheetal Devi-Payal Nag and Swati Chaudhary Reach Finals, Two Medals Assured for India
शीतल देवी - फोटो : ANI

विस्तार

एशियन पैरा गेम्स में भारतीय पैरा तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। गत चैंपियन शीतल देवी और पायल नाग ने महिला कंपाउंड युगल के फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, स्वाति चौधरी ने महिला डब्ल्यू1 वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। इन नतीजों के साथ भारत के तीन पदक पक्के हो गए हैं। अब भारतीय तीरंदाजों की नजर स्वर्ण पदक जीतने पर होगी।

विज्ञापन


शीतल-पायल ने थाईलैंड को हराया, चीन से होगा फाइनल
शीतल देवी और पायल नाग की जोड़ी ने महिला कंपाउंड युगल के सेमीफाइनल में थाईलैंड को 151-135 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में भारतीय जोड़ी का सामना चीन से होगा। चीन ने दूसरे सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को 144-141 से हराया। शीतल मौजूदा खेलों में शानदार फॉर्म में हैं। क्वालीफिकेशन दौर में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया था। उनके इस प्रदर्शन ने भारत की स्वर्ण पदक की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


शीतल ने एकल फाइनल में भी बनाई जगह
19 वर्षीय शीतल ने महिला कंपाउंड एकल के सेमीफाइनल में जापान की शिनोहारा आया को 145-137 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना सिंगापुर की अलीम नूर सियाहिदा से होगा। शीतल के पास एकल और युगल, दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। उनके लगातार शानदार प्रदर्शन से भारतीय दल की उम्मीदें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेब्यू में स्वाति चौधरी का कमाल
एशियन पैरा गेम्स में पहली बार हिस्सा ले रहीं स्वाति चौधरी ने महिला डब्ल्यू1 वर्ग के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की यून्ही ली को 6-2 से हराया। अब फाइनल में उनका सामना चीन की मेंकान से होगा। डब्ल्यू1 वर्ग उन खिलाड़ियों के लिए है, जिनके चारों अंगों की कार्यक्षमता या गति की सीमा काफी कम होती है अथवा जिनका कोई अंग नहीं होता।

मिश्रित टीम स्पर्धाओं में भी भारत का दमदार प्रदर्शन
भारत की रिकर्व और कंपाउंड मिश्रित टीमें भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर सिंह और भावना ने रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में थाईलैंड की जोड़ी को 6-0 से हराया। वहीं, दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी ने तोमान कुमार के साथ कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में जापान को 154-147 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।


एकल मुकाबलों में कुछ भारतीयों को मिली हार
भारतीय तीरंदाजों को कुछ मुकाबलों में हार का सामना भी करना पड़ा। रिकर्व एकल क्वार्टर फाइनल में हरविंदर सिंह को चीन के युन डुओ ने शूटआउट में 6-5 से हराया। भावना को मंगोलिया की सेलेंगी डी के खिलाफ 2-6 से हार मिली। पुरुष कंपाउंड सेमीफाइनल में तोमान कुमार चीन के ऐइ शिनलियांग से 144-149 से हार गए। श्याम सुंदर स्वामी भी अपना एकल मुकाबला हार गए। अब भारतीय प्रशंसकों की नजर शीतल पर होंगी, जो व्यक्तिगत के साथ-साथ पायल के साथ मिलकर कंपाउंड युगल जोड़ी में भी स्वर्ण जीत सकती हैं। साथ ही स्वाति चौधरी के फाइनल पर नजर होगी, जहां भारत के पास तीसरा स्वर्ण पदक जीतने का मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed