{"_id":"5bd801ecbdec22699357885c","slug":"up-team-to-practice-again-for-ranji-trophy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी टीम आज से फिर करेगी अभ्यास","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी टीम आज से फिर करेगी अभ्यास
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:06 PM IST
सार
- सुरेश रैना भी होंगे अभ्यास में होंगे शामिल, इस बार बल्लेबाजी पर होगा फोकस
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवंबर से शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी के लिए इस बार यूपी टीम में युवाओं को ज्यादा तरजीह दी गई है। यही वजह है कि सुरेश रैना के होने के बावजूद युवा खिलाड़ी अक्षय दीप को टीम की कमान दी गई है। इसके अलावा इस बार टीम का बल्लेबाजी पर ज्यादा फोकस होगा।
विज्ञापन
डेमो पिक
मंगलवार से सुरेश रैना भी कैंप में शामिल हो जाएंगे और टीम अभ्यास में जुट जाएगी। यूपी की टीम बृहस्पतिवार से गोवा के साथ अपना पहला मैच ग्रीनपार्क में खेलेगी। पिछली बार विजय हजारे ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस बार सेलेक्शन कमेटी ने इस बार बल्लेबाजी पर विशेष फोकस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
कोच मंसूर अली व बैटिंग कोच परविंद सिंह भी खिलाड़ियों को टिप्स दे रहे हैं। कमेटी ने इस बार टीम में अक्षय दीप, सुरेश रैना, उपेंद्र यादव, माधव कौशिक व उमंग शर्मा जैसे बल्लेबाजों को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। वहीं, बॉलरों में अंकित राजपूत, ध्रुव प्रताप, शिवम मावी, यश दयाल, सौरभ कुमार व जीशान अंसारी को जगह दी गई है।