फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   UP's Purnima won gold in national weightlifting, lifted a total of 213 kg

National Weightlifting: यूपी की पूर्णिमा ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण, कुल 213 किलो वजन उठाया

Fri, 06 Jan 2023 09:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 06 Jan 2023 09:55 PM IST
सार

पुरुष वर्ग में 102 भारवर्ग में सेना के कोजुम ताबा ने 335 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, असम के जमीर हुसैन ने भी इतने ही वजन के साथ रजत पदक जीता। 

विज्ञापन
UP's Purnima won gold in national weightlifting, lifted a total of 213 kg
पूनम यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा पांडेय ने तमिलनाडु के नागरकोइल में चल रही राष्ट्रीय भारोत्तोलन स्पर्धा में शुक्रवार को स्वर्ण पदक जीता। वाराणसी की पूर्णिमा ने 87 से अधिक भारवर्ग में कुल 213 किलो वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 100 और क्लीन एंड जर्क में 113 किलो वजन उठाया। इसी वर्ग में रेलवे की एन मारिया एमटी ने 204 वजन के साथ रजत पदक जीता। 81 किलोग्राम भारवर्ग में पूनम यादव ने स्वर्ण पदक जीता और दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में 102 भारवर्ग में सेना के कोजुम ताबा ने 335 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, असम के जमीर हुसैन ने भी इतने ही वजन के साथ रजत पदक जीता। यूथ वर्ग में हरियाणा के आर्यन (102 भारवर्ग) ने स्वर्ण और हिमाचल प्रदेश के गोल्डी खान ने रजत जीता। 
विज्ञापन


102 भारवर्ग के जूनियर पुरुष में हरियाणा के अमन ने स्वर्ण, पंजाब के अभिमन्यु पांडे ने रजत और हिमाचल प्रदेश गोल्डी खान ने कांस्य पदक जीता। जूनियर महिला वर्ग के 81 भारवर्ग में हरियाणा की तमन्ना ने स्वर्ण और उत्तर प्रदेश की कल्पना पांडे ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed