फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Under-15 National TT Championships: Suhani Mahajan of Uttar Pradesh Ranks 3rd at All India Level

Under-15 National TT Championship: उत्तर प्रदेश की सुहानी ने प्रदेश का नाम रोशन किया, ऑल इंडिया लेवल पर तीसरे स्थान पर रहीं

Tue, 14 Dec 2021 09:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Dec 2021 09:23 PM IST
सार

हर लेवल पर जीतने वाले को इनाम के तौर पर अलग-अलग राशि दी जाती है। गर्ल्स अंडर-15 कैटेगरी में पहले स्थान पर रहने वाली खिलाड़ी को 23800 रुपये दिए गए। अवनि और सुहानी को 5900 रुपये की इनामी राशि दी गई।

विज्ञापन
Under-15 National TT Championships: Suhani Mahajan of Uttar Pradesh Ranks 3rd at All India Level
अंडर-15 चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देहरादून में सात से 14 दिसंबर के बीच इंडिया नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। देश के कई क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से लोगों को हैरानी में डाल दिया। इस टूर्नामेंट के अंडर-15 यूथ गर्ल्स सिंगल्स (युवा लड़की) कैटेगरी में उत्तर प्रदेश की सुहानी महाजन ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। सुहानी गाजियाबाद की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


सुहानी दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद वसुंधरा की छात्रा हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कई शानदार खिलाड़ियों को शिकस्त दी और तीसरे स्थान पर जगह बनाई। इसके लिए डीपीएस गाजियाबाद वसुंधरा ने उन्हें बधाई भी दी है। अंडर-15 की कैटेगरी में पहले और दूसरे स्थान पर बंगाल की दो लड़कियां रहीं। पहला स्थान बंगाल की संदिका भट्टाचार्य और दूसरे स्थान पर सान्वी रॉय रहीं।
विज्ञापन

Under-15 National TT Championships: Suhani Mahajan of Uttar Pradesh Ranks 3rd at All India Level
अंडर-15 चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
इंडिया नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट हर साल आयोजित होना वाला टूर्नामेंट है। इसकी शुरुआत अंडर-11 कैटेगरी से होती है। लड़कों और लड़कियों दोनों कैटेगरी के सिंगल्स मैच खेले जाते हैं। अंडर-11 के अलावा इस टूर्नामेंट में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 कैटेगरी के मैच भी खेले जाते हैं।

इसके अलावा पुरुष और महिलाओं के भी सिंगल्स मैच खेले जाते हैं। हर लेवल पर जीतने वाले को इनाम के तौर पर अलग-अलग राशि दी जाती है। गर्ल्स अंडर-15 कैटेगरी में पहले स्थान पर रहने वाली खिलाड़ी को 23800 रुपये दिए गए। अवनि और सुहानी को 5900 रुपये की इनामी राशि दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed