फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   UCL Barcelona out of UEFA Champions League Without Lionel Messi will play in Europa League for the second time

Champions League: मेसी के बिना बार्सिलोना बेहाल, चैंपियंस लीग से बाहर, लगातार दूसरी बार खेलेगी यूरोपा लीग

Thu, 27 Oct 2022 10:36 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: रोहित राज Updated Thu, 27 Oct 2022 10:36 AM IST
सार

बार्सिलोना की टीम अपने होम ग्राउंड पर एक भी गोल नहीं कर सकी। बायर्न म्यूनिख से बार्सिलोना की टीम में शामिल होने वाले पोलैंड के स्टार स्ट्राइकर लेवान्डॉस्की एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम के खिलाफ फेल रहे।

विज्ञापन
UCL Barcelona out of UEFA Champions League Without Lionel Messi will play in Europa League for the second time
हार के बाद बार्सिलोना के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेन की दो टीमें बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड चैंपियंस लीग से बाहर हो चुकी हैं। बुधवार को दोनों टीमें अपना मैच जीतने में नाकाम रहीं। पांच बार की चैंपियन बार्सिलोना को जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख ने 3-0 से रौंद दिया। इस हार के बाद टीम लगातार दूसरे सीजन में चैंपियंस लीग के ग्रुप दौर में बाहर हो गई। उसे फिर से यूरोपा लीग में खेलना होगा। महान फुटबॉल खिलाड़ियों में एक लियोनल मेसी के जाने के बाद टीम लगातार दूसरे सीजन में चैंपियंस लीग के नॉकआउट राउंड में नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

बार्सिलोना की टीम अपने होम ग्राउंड पर एक भी गोल नहीं कर सकी। बायर्न म्यूनिख से बार्सिलोना की टीम में शामिल होने वाले पोलैंड के स्टार स्ट्राइकर लेवान्डॉस्की एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम के खिलाफ फेल रहे। बायर्न के लिए सादियो माने ने 10वें मिनट में पहला गोल किया। उनके बाद 31वें मिनट में एरिक मैक्सिम ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। मैच खत्म होने से ठीक पहले इंजरी टाइम (90+5वें मिनट) में बेंजामिन पवार्ड ने तीसरा गोल कर बार्सिलोना को बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Karman Kaur Thandi: कौन हैं भारत की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी करमन कौर थांडी? रोजर फेडरर को मानती हैं आदर्श

बार्सिलोना को नॉकआउट राउंड में पहुंचने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी था। साथ ही उसे इंटर मिलान और विक्टोरिया प्लाजेन के मैच के नतीजों पर भी निर्भर रहना था। अगर विक्टोरिया प्लाजेन मैच जीत लेती या ड्रॉ करा लेती तो बार्सिलोना की उम्मीदें जिंदा रहतीं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। इंटर ने विक्टोरिया प्लाजेन को 4-0 से हराकर बार्सिलोना की उम्मीदें तोड़ दीं। उसके बाद बायर्न ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Ana Maria Markovic: क्रोएशिया नहीं इंग्लैंड के लिए खेलना चाहती हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत फुटबॉलर, जानें वजह

अन्य मैचों के नतीजे

एटलेटिको मैड्रिड की बात करें तो उसे भी जर्मनी के क्लब बायर लेवरकुसेन ने 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। इस ड्रॉ के बाद एटलेटिको की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं, पोर्टो ने क्लब ब्रुज को 4-0 से रौंद दिया। एंत्राक्त फ्रेंकफर्ट ने मार्सिले के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। लिवरपूल ने अयाक्स को 3-0 से रौंद दिया। नेपोली ने रेंजर्स को 3-0 से हराया। वहीं, टॉटेनहम हॉटस्पर और स्पोर्टिंग के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed