{"_id":"81ce9254-ba6b-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"two-wrestlers-ran-away-due-to-dope-test-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में डोप टेस्ट से भागे दो पहलवान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
चंडीगढ़ में डोप टेस्ट से भागे दो पहलवान
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश्ती में डोपिंग का साया किस कद्र छाया हुआ है, इसका खुलासा सेक्टर 10 के स्केटिंग रिंक में खेली जा रही 15वीं गर्ल्स और 32वीं ब्वॉयज जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में देखने को मिला।
विज्ञापन
नाडा की टीम के डोप टेस्ट करने की जैसे ही सूचना खिलाड़ियों को मिली तो उनमें से कुछ प्रतियोगिता को छोड़कर ही चले गए। रेसलिंग फेडरेशन की ओर से इन पहलवानों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें प्रतियोगिता से बाहर करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता चंडीगढ़ कुश्ती एसोसिएशन की ओर से कराई जा रही है और इसमें भारतीय कुश्ती संघ से जुड़े कई अधिकारी भी मौजूद हैं। शनिवार को 84 किलो भार वर्ग के लड़कों के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाने थे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में नाडा के अधिकारियों की भनक लगते ही हरियाणा बी टीम के अनूप और हरियाणा ए टीम के मंजीत चुपचाप वहां से खिसक लिए। प्रबंधक को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने काफी देर तक उनका इंतजार किया लेकिन उनके नहीं आने पर उन्हें प्रतियोगिता से बाहर करने का निर्णय ले लिया गया।
यह दोनों पहलवान पदक जीतने के करीब थे, जिनको हराकर यह दोनों सेमीफाइनल में पहुंचे थे, अब वही अगले दौर में जाएंगे। नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के ज्यूरी मेंबर जगबीर सिंह ने कहा कि कुश्ती शुरू होने से पहले ही दोनों पहलवान कहीं चले गए।
कुश्ती से पहले डोप टेस्ट होने थे। शायद इससे बचने के लिए ही खिलाड़ी चले गए। इससे पहले शुक्रवार शाम को भी डोप टेस्ट के लिए सैंपल देने में खिलाड़ियों ने आनाकानी की थी। भारतीय कुश्ती संघ के महासचिव राज सिंह ने कहा कि छोटे लेवल से ही पहलवानों को डोपिंग के बारे में जागरूक करना जरूरी है। वह नाडा के अधिकारियों से अनुरोध करेंगे की स्टेट लेवल की चैंपियनशिप में भी मौजूद रहें।