फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Ministry unhappy with performance in certain sports at Asiad athlete contingent to undergo evaluation

एशियन गेम्स: एशियाड में कुछ खेलों के प्रदर्शन से खुश नहीं खेल मंत्रालय, खिलाड़ी दल का होगा मूल्यांकन

Thu, 08 Oct 2026 08:53 AM IST
शोभित चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 08 Oct 2026 08:53 AM IST
सार

एशियन गेम्स का समापन हो गया है और भारत 21 स्वर्ण सहित कुल 85 पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा। अब बताया जा रहा है कि खेल मंत्रालय एशियाड में कुछ खेल के प्रदर्शन से खुश नहीं है।

विज्ञापन
Sports Ministry unhappy with performance in certain sports at Asiad athlete contingent to undergo evaluation
एशियन गेम्स में भारतीय अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियाई खेलों में कुछ खेलों के प्रदर्शन से खेल मंत्रालय खुश नहीं है। मंत्रालय का मानना है कि जापान में कुछ खेलों ने अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है। कुल मिलाकर मंत्रालय मानता है कि भारतीय दल का एशियाई खेलों में प्रदर्शन सराहनीय रहा है। खासतौर पर तीरंदाजी में कुमकुम मोहोद, गोल्फ में प्रणवी और महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन को मंत्रालय ने बेहद सराहनीय बताया है। 
विज्ञापन


मंत्रालय एशियाई खेलों में भारतीय दल के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने जा रहा है। जिन खेलों में प्रदर्शन अच्छा नहीं है, उनमें 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए कमियां दूर की जाएंगी और तैयारियों को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही इस बात पर भी मंथन होगा कि खामियां कहां रह गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

बैडमिंटन, टेनिस, घुड़सवारी में कमतर प्रदर्शन
खेल मंत्रालय ने किसी खेल का नाम नहीं लिया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि बैडमिंटन, टेनिस, फेंसिंग, घुड़सवारी जैसे खेलों ने अपनी क्षमता से कमतर प्रदर्शन किया है। वहीं, शूटिंग और एथलेटिक्स में भी उम्मीद से कम पदक आए हैं। इन दोनों खेलों में पदकों की संख्या और ज्यादा हो सकती थी। इन दोनों खेलों में इस बार चार स्वर्ण समेत कुल 39 पदक आए हैं, जबकि हांगझोउ में इन दोनों खेलों में 13 स्वर्ण समेत 51 पदक आए थे।
विज्ञापन

27 इवेंट में चौथे स्थान पर रहे भारतीय
मंत्रालय का मानना है कि एशियाड में भारतीय खिलाड़ियों का भाग्य ने भी साथ नहीं दिया। इस बार कुल 27 इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों को चौथे स्थान पर रहना पड़ा। अगर भाग्य साथ होता तो इनमें आधे पदक भी मिलते तो इस बार भी पदकों का शतक लग सकता था। मंत्रालय सूत्रों का मानना है कि 495 सदस्यीय भारतीय दल में टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) से 155, खेलो इंडिया से 65 एथलीट शामिल थे, जिसमें 110 टॉप्स और नौ खेलो इंडिया एथलीटों ने पदक जीते। स्वर्ण जीतने वाली पुरुष और महिला क्रिकेट की 30 सदस्यीय टीम ऐसी रही जिसमें टॉप्स का कोई हाथ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed