फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Two big upsets in Wimbledon Elina Svitolina defeated Iga Swiatek Marketa Vondrousova stuns Jessica Pegula

विंबलडन में दो बड़े उलटफेर: अक्तूबर में मां बनीं स्वितोलिना ने नंबर-1 स्वियातेक को हराया; पेगुला भी हुईं बाहर

Tue, 11 Jul 2023 11:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Tue, 11 Jul 2023 11:12 PM IST
सार

बीते वर्ष अक्तूबर माह में मां बनने के बाद अप्रैल में पेशेवर टेनिस में वापसी करने वाली यूक्रेन की स्वितोलिना ने स्वियातेक को हराकर विंबलडन के सेमीफाइनल में दूसरी बार प्रवेश किया।

विज्ञापन
Two big upsets in Wimbledon Elina Svitolina defeated Iga Swiatek Marketa Vondrousova stuns Jessica Pegula
इगा स्वियातेक और जेसिका पेगुला - फोटो : Wimbledon/Twitter

विस्तार

विंबलडन ओपन में मंगलवार (11 जुलाई) को दो बड़े उलटफेर देखने को मिले। दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त पोलैंड की इगा स्वियातेक बाहर हो गई हैं। वहीं, अमेरिका की चौथी वरीय जेसिका पेगुला को भी हार का सामना करना पड़ा है। स्वियातेक को यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना ने हराया। वहीं, पेगुला को चेक गणराज्य की मार्केटा वोंड्रोसोवा ने बाहर कर दिया।
विज्ञापन


बीते वर्ष अक्तूबर माह में मां बनने के बाद अप्रैल में पेशेवर टेनिस में वापसी करने वाली यूक्रेन की स्वितोलिना ने स्वियातेक को हराकर विंबलडन के सेमीफाइनल में दूसरी बार प्रवेश किया। फ्रेंच टेनिस स्टार गेल मोंफिल्स की पत्नी स्वितोलिना विंबलडन में खेलने के लिए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला था। उन्होंने इगा को 7-5, 6-7 (5), 6-2 से पराजित किया।
विज्ञापन

 

वोंड्रोसोवा पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में
दूसरी ओर, अमेरिका की जेसिका पेगुला का ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना फिर नहीं पूरा हो पाया। वह वोंड्रोसोवा की चुनौती से पार नहीं पा सकीं। 2019 के फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाली मार्केटा ने पेगुला को 6-4, 2-6, 6-4 से पराजित कर पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

 

पेगुल अब तक ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचीं
पेगुला 2022 से 2023 तक चारों ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन, फ्रेंच, विंबलडन और यूएस ओपन केक्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। वह पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहती थीं। पिछले 10 में से पांच टूर्नामेंटों में भी उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन उनका सफर एक बार फिर अंतिम-8 से आगे नहीं बढ़ सका।

मार्केटा ने अपनी दमदार सर्विस के दम पर मैच में अपना दबदबा बनाकर रखा। उन्होंने पूरे मैच में सात एस लगाए, जबकि पहली सर्विस पर उनके 67 प्रतिशत अंक आए। वहीं पेगुला अपनी पहली सर्विस पर अच्छा नहीं कर पाईं। वह अपनी पहली सर्विस पर सिर्फ 57 प्रतिशत अंक ही जीत सकीं। हालांकि दोनों ही खिलाडिय़ों ने पूरे मैच में एक-दूसरे की पांच-पांच बार सर्विस तोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed