फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Trials start for Paris Olympics 2024, Bajrang Punia and Ravi Dahiya got defeat, remains out

Paris Olympics: पैरिस ओलंपिक के लिए ट्रायल शुरू, बजरंग पुनिया और रवि दहिया को लगा तगड़ा झटका, मिली शिकस्त

Sun, 10 Mar 2024 08:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 10 Mar 2024 08:30 PM IST
सार

बजरंग और रवि ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में पदक जीते थे। हालांकि, इस बार वे चयन ट्रायल को पार करने में असफल रहे। बजरंग को 65 किग्रा पुरुष फ्रीस्टाइल सेमीफाइनल मैच में रोहित कुमार के खिलाफ 1-9 से करारी हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Trials start for Paris Olympics 2024, Bajrang Punia and Ravi Dahiya got defeat, remains out
बजरंग पुनिया और रवि दहिया - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय रेसलर बजरंग पुनिया और रवि दहिया को पेरिस ओलंपिक से पहले तगड़ा झटका लगा है। दोनों रेसलर तीन महीने के बाद होने वाले पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। रविवार को आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए हुए चयन ट्रायल में दोनों को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वे पेरिस में भाग लेने की दौड़ से बाहर हो गए। 
विज्ञापन


बजरंग और रवि ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में पदक जीते थे। हालांकि, इस बार वे चयन ट्रायल को पार करने में असफल रहे। बजरंग को 65 किग्रा पुरुष फ्रीस्टाइल सेमीफाइनल मैच में रोहित कुमार के खिलाफ 1-9 से करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने रविंदर के खिलाफ जीत के बाद सेमीफाइनल मैच में अपनी जगह बनाई थी।
विज्ञापन


वहीं, रवि दहिया चोट से वापसी करने के बाद भी छाप छोड़ने में नाकाम रहे और ट्रायल के अपने शुरुआती मैच में अमन के खिलाफ 13-14 से हार गए। अपने दूसरे मैच में दहिया को उदित के खिलाफ ट्रायल में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल में मिली हार के बाद अब बजरंग और रवि पेरिस ओलंपिक क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं, ट्रायल के विजेताओं को एशियाई और विश्व ओलंपिक क्वालीफायर में खेलने का अवसर मिलेगा। एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 16 अप्रैल के बीच होगा, जबकि एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर 19 से 21 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed