{"_id":"d4de124c-4556-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"top-seed-saurabh-verma-loses-in-first-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप सीड सौरभ वर्मा पहले ही राउंड में हारे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
टॉप सीड सौरभ वर्मा पहले ही राउंड में हारे
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 14 Dec 2012 12:26 AM IST
विज्ञापन
शीर्ष वरीय भारत के सौरभ वर्मा को टाटा ओपन इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में चीनी ताइपे के यांग शेंग जेई के हाथों 16-21, 15-21 से सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा। सौरभ के साथ-साथ महिलाओं में तीसरी सीड तन्वी लाड को भी हार का सामना करना पड़ा। तन्वी को चीनी ताइपे की ही तांग वान यी ने 21-16, 21-15 से हराकर बाहर कर दिया। इन दो उलटफेरों के बीच पुरुषों में चौथी सीड बी साई प्रणीत और सातवीं सीड के श्रीकांत तथा महिला वर्ग में पांचवीं सीड पीसी तुलसी और आठवीं सीड सयाली गोखले ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में स्थान बना लिया।
विज्ञापन