{"_id":"66b5922bfc60811dcc065831","slug":"today-was-arshads-day-neeraj-chopras-statement-on-pakistan-player-arshad-nadeem-paris-olympics-2024-2024-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Olympics: 'आज अरशद का दिन था', पदक जीतने के बाद आया नीरज चोपड़ा का बयान, पाकिस्तानी खिलाड़ी पर भी की चर्चा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Olympics: 'आज अरशद का दिन था', पदक जीतने के बाद आया नीरज चोपड़ा का बयान, पाकिस्तानी खिलाड़ी पर भी की चर्चा
Fri, 09 Aug 2024 09:21 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 09 Aug 2024 09:21 AM IST
सार
जैवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में नदीम ने पांच लीगल थ्रो किए, इनमें से दो प्रयास उनके 90+ मीटर के रहे। नदीम का आखिरी प्रयास 91.79 मीटर का रहा। नदीम ने पहला प्रयास में फाउल किया था।
विज्ञापन
अरशद नदीम-नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने में सफल रहे और आजाद भारत के पहले एथलीट बन गए। आठ अगस्त को खेले गए फाइनल मुकाबले में नीरज 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम 92.97 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष पर रहे। उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। इस पर अब नीरज ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
अरशद नदीम
- फोटो : Twitter
जैवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में नदीम ने पांच लीगल थ्रो किए, इनमें से दो प्रयास उनके 90+ मीटर के रहे। नदीम का आखिरी प्रयास 91.79 मीटर का रहा। नदीम ने पहला प्रयास में फाउल किया था। वहीं, तीसरे प्रयास में उन्होंने 88.72 मीटर थ्रो, चौथे प्रयास में 79.40 मीटर थ्रो और पांचवें प्रयास में 84.87 मीटर थ्रो किया। 92.97 मीटर के थ्रो के साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बना दिया। इससे पहले जेवलिन थ्रो में ओलंपिक रिकॉर्ड एंड्रियास थोरकिल्डसेन के नाम था। एंड्रियास ने 23 अगस्त 2008 को बीजिंग ओलंपिक में 90.57 मीटर दूर भाला फेंककर रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : Amar Ujala
अरशद के दमदार प्रदर्शन पर अब भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने बात करते हुए बताया कि हर एथलीट का अपना दिन होता है। उन्होंने कहा, "आज अरशद का दिन था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन कुछ चीजों पर ध्यान देने और काम करने की जरूरत है।"
वहीं, अपने प्रदर्शन पर भी नीरज ने चर्चा की। उन्होंने आगे कहा, "जब भी हम देश के लिए पदक जीतते हैं तो हम सभी खुश होते हैं। अब खेल में सुधार करने का समय आ गया है। हम बैठकर चर्चा करेंगे और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाएंगे।"
वहीं, अपने प्रदर्शन पर भी नीरज ने चर्चा की। उन्होंने आगे कहा, "जब भी हम देश के लिए पदक जीतते हैं तो हम सभी खुश होते हैं। अब खेल में सुधार करने का समय आ गया है। हम बैठकर चर्चा करेंगे और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाएंगे।"
#WATCH | Paris: On winning a silver medal in men's javelin throw at #ParisOlympics2024, Ace javelin thrower Neeraj Chopra says, "We all feel happy whenever we win a medal for the country...It's time to improve the game now...We will sit and discuss and improve the… pic.twitter.com/kn6DNHBBnW
— ANI (@ANI) August 9, 2024
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
नीरज ने भारत की भविष्य की ओलंपिक संभावनाओं पर भरोसा जताते हुए वादा किया कि किसी और देश और इवेंट में भारत का राष्ट्रगान सुना जाएगा। उन्होंने कहा, "भारत ने (पेरिस ओलंपिक में) अच्छा प्रदर्शन किया। आज भले ही हमारा राष्ट्रगान नहीं बजाया गया हो, लेकिन भविष्य में इसे सुना जाएगा।"