फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tiruvah and Umarda made champions

तिर्वा व उमर्दा बने चैंपियन

Wed, 20 Sep 2017 11:55 PM IST
kannauj
kannauj Updated Wed, 20 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tiruvah and Umarda made champions
रिले दौड़ में भाग लेती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज। केके इंटर कालेज खेल मैदान पर चल रही दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का समापन  हुआ। बारिश के चलते कई प्रतियोगिताएं अंतिम दौर में बारिश की भेंट चढ़ी। मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह ने समापन किया।
विज्ञापन


सीडीओ ने विजयी प्रतिभागियों को शील्ड देते हुए कहा कि यह पुरस्कार कठोर परिश्रम का नतीजा है। छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के प्रति जागरूक होना चाहिए। खेलकूद कंप्टीशन से बहुत आगे पहुंचा जा सकता है। डीआईओएस विमलेश विजयश्री ने जीतने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि जो छात्र स्थान लाने में नाकाम रहें हैं उनको हताश होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


वह इस बात पर ध्यान लगाएं कि आखिर उनसे कहां पर चूक हुई है। अगली प्रतियोगिताओं में वह दोगुनी मेहनत के साथ मैदान पर उतरे और उनको विजय मिलेगी।  इस मौके पर के के इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वी के श्रीवास्तव, शिवमोहन कुशवाहा, दिव्या शर्मा, वी पी सिंह, रविकांत, सुनील यादव, चंद्रपाल, राना तिवारी, आदित्य गंगवार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर में शिखा व अंशिका जीती
सीनियर बालक वर्ग में डीएन इंटर कालेज तिर्वा के आनंद कुमार, जीआईसी उमर्दा की श्वेता पाल ने दौड़ में चैंपियनशिप जीती। जूनियर वर्ग में जीआईसी उमर्दा की शिखा पाल, बाबा हरीपुरी इंटर कालेज कसावा की अंशिका दुबे ने दौड़ में चैंपियनशिप हासिल की। जबकि गोमती देवी इंटर कालेज गुरसहायगंज की वंदना ने गोला फेंक, हैमर थ्रो में चैंपियनशिप जीती। सीडीओ ने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


बारिश से मैदान पर मची भगदड़
कन्नौज। दोपहर करीब दो बजे के बाद आए बादल के बाद हुई बारिश ने प्रतियोगिताओं में खलल डाल दिया। बारिश शुरू होने के दौरान 1500 मीटर की दौड़ चल रही थी। प्रतियोगिता के बीच में बारिश आ जाने के बाद छात्राओं ने बारिश में ही पूरी की। इसके बाद जिसको जहां स्थान मिला वहीं पर उसने अपने को बारिश से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed