फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Manisha Bhanwala reaction after historic performance at World Wrestling Championships know all details

मनीषा भानवाला:  तीन बार फेल होने के बाद विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, किस तरह ठोकी ताल?

Mon, 02 Nov 2026 12:08 PM IST
Hemant Rastogi हेमंत रस्तोगी
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:08 PM IST
सार

  • भारत की महिला पहलवान मनीषा भानवाला ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।
  • मनीषा का कहना है कि उनके लिए चैंपियन बनना आसान नहीं था।
  • मनीषा का एशियन गेम्स में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, लेकिन उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में इसकी कसक पूरी की।

विज्ञापन
Manisha Bhanwala reaction after historic performance at World Wrestling Championships know all details
मनीषा भानवाला - फोटो : IIS

विस्तार

देश की पहली विश्व चैंपियन महिला पहलवान मनीषा भानवाला के लिए एशियाई खेलों से खाली हाथ लौटना आसान नहीं था। जापान से घर लौटते ही मनीषा लोगों के निशाने पर थीं। मनीषा अमर उजाला को बताती हैं कि लोगों ने उन पर संदेह करना शुरू कर दिया था। उनसे सवाल किए जा रहे थे आखिर उनसे बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं हो रहा है। मनीषा बताती हैं कि वह निराश थीं, लेकिन उन्होंने प्रण लिया था कि वह एशियाई खेलों की विफलता का विश्व चैंपियनशिप में स्वर्णिम प्रदर्शन कर जवाब देंगी, लेकिन यह आसान नहीं था। 
विज्ञापन


मनीषा इससे पहले तीन विश्व चैंपियनशिप खेल चुकी थीं और तीनों ही चैंपियनशिप में वह खाली हाथ लौटी थीं। मनीषा ने अपने पिता सुरेश को याद किया और अपनी डायरी को देखा जिसमें उन्होंने खुद को विश्व चैंपियन लिखकर रखा था। फिर जो हुआ वह इतिहास है। मनीषा विश्व चैंपियन जरूर बन गई हैं, लेकिन उनका अगला लक्ष्य लॉस एंजिलिस ओलंपिक का पदक है।
विज्ञापन
Trending Videos

इस बार ज्यादा था दबाव
मनीषा बताती हैं कि वह 2023 की विश्व कुश्ती में 8वें, 24 में 5वें और 25 में 8वें स्थान पर रहीं। पिछली बार उन्होंने सोचा था कि विश्व चैंपियन बनने जा रही हैं। इस बार भी यही सोचा, पर दबाव ज्यादा था। वह लोगों की तरह-तरह की बातें सुनकर इस बार ज्यादा फोकस थीं।
विज्ञापन

सुशील और सबालेंका बने हैं प्रेरणा
मनीषा तीन लोगों से बेहद प्रभावित हैं। उन्हें पहलवान सुशील कुमार की जीतने की जिद, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो व टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका के जूझने की क्षमता बेहद पसंद है। मनीषा कहती हैं बचपन से सुशील को देख उनके जैसा बड़ा पहलवान बनने का सोचा। सबालेंका को उन्होंने चार साल पहले पसंद करना शुरू किया है। जब वह एशियाड में हारीं तो सबालेंका यूएस ओपन में हार गई थीं, लेकिन वह उन्हें वापसी करना सिखाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed