फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   tiger woods no more in top hundred players

रिकॉर्ड नंबर वन रहे टाइगर वुड्स टॉप 100 से आउट

Tue, 31 Mar 2015 02:31 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 02:31 PM IST
विज्ञापन
tiger woods no more in top hundred players

रिकॉर्ड 683 सप्ताह तक वर्ल्ड नंबर गोल्फ प्लेयर रहे टाइगर वुड्स को एक जोरदार झटका लगा है। पहली बार अपने करियर में टाइगर वुड्स दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 100 गोल्फ खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं। चौदह बार चैंपियन बनने वाले वुड्स वर्ष 1996 में सर्वश्रेष्ठ 100 गोल्फ खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


वे 683 सप्ताह तक विश्व नम्बर वन बने रहे। पर अब वुड्स सूची में काफ़ी नीचे 104 नम्बर पर खिसक गए हैं। 39 वर्षीय वुड्स ने इस साल 6 फरवरी को फार्मर्स इंश्योरेन्स ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद उन्होंने अभी तक गोल्फ नहीं ख़ेला है।
विज्ञापन


वुड्स का कहना है कि उन्हें "उम्मीद" है कि वे 9 अप्रैल से शुरू होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट से वापसी करेंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वुड्स पिछले कुछ समय से गोल्फ नहीं ख़ेल रहे थे, इसलिए उनका सूची में नीचे जाना तय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सबसे बड़ी चिंता यह है कि हाल के सप्ताह में वे ख़ेल के लिए फिट महसूस नहीं कर रहे थे। अभी भी यह नहीं पता नहीं चल पा रहा है कि वे मास्टर्स टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकेंगे या नहीं।

वुड्स का करियर बढ़िया रहा है जिसका फ़ायदा उन्हें अपने प्रतियोगियों से आगे रहने में मिलेगा। जब वे मैदान में लौटने के लिए तैयार होंगे उन्हें ज़्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।

फरवरी में पीठ दर्द के चलते उन्होंने ख़ेल से अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने टूर्नामेंट में ख़ेलने के लिए अपने प्रदर्शन को उम्मीद के कम कहा था और 'अनिश्चित काल के लिए' ख़ेलों से छुट्टी लेने की घोषणा की थी।


आखरी बार सितम्बर 1996 में वुड्स विश्व के सर्वश्रेष्ठ 100 की सूची से बाहर थे। तब इनकी रैंकिंग 221 थी। इसके बाद एक सप्ताह में लास वेगास इंविटेश्नल में जीत हासिल कर वे 75 नम्बर के पायदान पर पहुंचे। उस समय वे 20 वर्ष के थे। वुड्स 1997 में यूएस ओपन में खेलने के बाद विश्व नम्बर वन के पायदान तक पहुंचे। इसमें वे 19वें स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed