फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   tiger woods ne record, hit ball from asia to europe

टाइगर वुड्स का शॉट, एशिया से यूरोप पहुंची गोल्फ बॉल

Mon, 11 Nov 2013 04:11 PM IST
Updated Mon, 11 Nov 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
tiger woods ne record, hit ball from asia to europe

गोल्फ की दुनिया में राज करने वाले टाइगर वुड्स ने एक और कमाल कर दिखाया है। वह पिछले सप्ताह तुर्की की राजधानी इंस्ताबुल में थे और उन्होंने वहीं यह कमाल किया।

विज्ञापन


बॉसफोरस ब्रिज पर वुड्स ने गोल्फ बॉल को हिट कर एशिया से यूरोपीय महाद्वीप पर पहुंचाया। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले गोल्फर बन गए हैं।

वुड्स ने एशिया और यूरोप को जोड़न वाले इस महान पुल पर यह कारनामा किया। उस वक्त दुनिया भर का मीडिया वहां मौजूद था।

दुनिया के नंबर एक गोल्फर और 14 बार मेजर चैम्पियनशिप अपने नाम कर चुके वुड्स ने कहा, "ऐसा करने वाला पहला गोल्फर बनकर काफी अच्छा लग रहा है।" वह तुर्की के पहले यूरोपीय टूर इवेंट का उद्धाटन कर रहे थे।
विज्ञापन


तुर्की के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने 70 लाख डॉलर का टर्किश एयरलाइंस ओपन शुरू किया है। उन्होंने कहा, "इंस्ताबुल आकर मुझे बेहद खुशी हुई। पहली बार बॉसफोरस देखकर मुझे खुशी हुई। यह बढ़िया अनुभव रहा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वुड्स अपने शॉट खेल रहे थे, तो 1510 मीटर, ग्रेविटी एंकर वाला सस्पेंशन ब्रिज एक तरफ से 20 मिनट के लिए बंद कर दिया गया था। यह इंस्ताबुल के लिए मील का पत्थर है, जो अपने सुनहरे इतिहास के लिए जाना जाता है।
tiger woods
















टर्किश गोल्फ फेडरेशन के प्रेसिडेंट अहमत अली अगाओग्लू ने कहा, "हम बेहद खुश हैं कि टाइगर ने इस ऐतिहासिक इवेंट में हिस्सा लिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed