फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   The Hans Foundation started integrated development program

दि हंस फाउंडेशन ने तैयार किया इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम

Fri, 06 Jul 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jul 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
The Hans Foundation started integrated development program

इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम: दि हंस फाउंडेशन की ओर से बागेश्वर जिले के कपकोट ब्लॉक के 11 गांवों में समग्र विकास व सुविधा प्रदान करने के लिए एक इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम तैयार किया गया है। इन गांवों में पानी, बिजली और सड़क कनेक्टिविटी जैसी अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है। दि हंस फाउंडेशन द्वारा यह प्रयास स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, जल, कृषि और अन्य आय उत्पादन गतिविधियों के मुद्दों को हल करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि आने वाले अगले 2-3 वर्षों में यह गांव एक आदर्श बन सके।

विज्ञापन


पिंडर घाटी के युवाओं को मिलेगा खेलकूद क्षेत्र में योगदान दि हंस फाउंडेशन हमेशा से युवा और बच्चों में प्रतिभा ढूढ़ने एवं उन प्रतिभाओं को तराशने की पहल करता आया है। अपने इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए दि हंस फाउंडेशन ने उत्तराखंड के पिंडर घाटी में स्पोर्ट्स क्षेत्र में शुरुआत की है। जहां टीम ने पाया कि घाटी में कई प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनके पास स्पोर्ट्स की योग्यता और कुशलता तो है लेकिन उनके पास बुनियादी सुविधा मौजूद नहीं है। उनके पास न प्रशिक्षण है और न ही प्रशिक्षक, जिस वजह से वह खेल में अपना करियर बनाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


यह प्रक्रिया शुरू करने के लिए दि हंस फाउंडेशन ने एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमे युवाओं एवं बच्चों में विभिन्न खेलों और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं केद्वारा प्रतिभा ढूंढ़ निकालना था। 10 दिनों तक चलने वाले इस खेल कार्यक्रम में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, लांग जंप, 100 मीटर रेस आदी शामिल थे। उत्तराखंड स्थित पिंडार घाटी में 11 गांव हैं। इस खेल कार्यक्रम को ऐसे व्यवस्थित किया गया है जिससे प्रत्येक गांव के लोग इनमे हिस्सा ले सकें। इस आयोजन में एक और उत्साहजनक बात यह थी कि खेल कार्यक्रम में लड़कियों ने भी पूरा भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी दिन टीम ने एक भव्य समारोह आयोजित किया जहां बागेश्वर के जिला खेल अधिकारी श्री विनोद बलदीया को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। श्री बलदीया ने प्रत्येक खेल के विजेता को पुरस्कृत किया एवं बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि घाटी के ही एक गांव बदियाकोट में खेल के मैदान तैयार करेंगे एवं इस खेल मैदान के लिए कुछ राशि भी इकठ्ठा करेंगे ताकि घाटी में भी ऐसी स्पर्धाएं आयोजित की जा सकें।

दि हंस फाउंडेशन के प्रयासों को देखते हुए उन्होंने घाटी के लिए जूनियर स्पोर्ट्स कोच नियुक्त करने की घोषणा की। इसका मकसद स्पोर्ट्स कैंप आयोजित कर घाटी के प्रतिभावान युवाओं एवं बच्चों की पहचानकरना है। इसके बाद इन युवाओं एवं बच्चों को उनके प्रदर्शन के आधार पर जिला के विभिन्न खेल स्कूलों में भर्ती कराया जाएगा। जहां उनकी नियमित शिक्षा के साथ-साथ उनकी खेल प्रतिभा को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जूनियर कोच का वेतन दि हंस फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित किया जाएगा।

इस तरह की पहल के साथ, पिंडर घाटी के लोग आने वाले समय में एक और बदलाव देखेंगे। जहां बच्चों और युवाओं के पास करियर बनाने का अवसर होगा और वे अपने गांव का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed