{"_id":"6aeb5d0f538d59681f0ecf1d","slug":"rafael-nadal-to-join-real-madrid-board-of-directors-expresses-excitement-over-appointment-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टेनिस: रियल मैड्रिड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होंगे राफेल नडाल, नियुक्ति पर जताई खुशी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
टेनिस: रियल मैड्रिड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होंगे राफेल नडाल, नियुक्ति पर जताई खुशी
Wed, 04 Nov 2026 10:36 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:36 PM IST
सार
टेनिस दिग्गज राफेल नडाल को स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल करने का फैसला लिया गया है। बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में उनकी नियुक्ति को जनरल असेंबली ऑफ डेलीगेट मेंबर्स की मंजूरी के लिए भेजने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : ANI
विस्तार
स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल अब फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के प्रशासनिक ढांचे का हिस्सा बनने जा रहे हैं। क्लब ने नडाल को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल करने का फैसला किया है। हालांकि, उनकी नियुक्ति को अंतिम मंजूरी के लिए जनरल असेंबली ऑफ डेलीगेट मेंबर्स के सामने रखा जाएगा। बुधवार को हुई रियल मैड्रिड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। बोर्ड ने नडाल की नियुक्ति के प्रस्ताव को प्रतिनिधि सदस्यों की आम सभा में मंजूरी के लिए भेजने पर सहमति जताई।
फ्लोरेंटिनो पेरेज और बोर्ड का जताया आभार
बोर्ड में शामिल होने का प्रस्ताव मिलने पर राफेल नडाल ने क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज और बोर्ड के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह इस प्रस्ताव को बेहद उत्साह, कुछ नया सीखने की इच्छा और क्लब के लिए अपना पूरा योगदान देने की भावना के साथ स्वीकार कर रहे हैं। नडाल ने कहा, 'मैं अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज और बोर्ड को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे रियल मैड्रिड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होने का प्रस्ताव दिया। मैंने इस प्रस्ताव को बहुत उत्साह, सीखने की इच्छा और अपना पूरा योगदान देने की भावना के साथ स्वीकार किया है।'
नडाल के व्यक्तित्व और उपलब्धियों को बताया क्लब के मूल्यों का प्रतीक
रियल मैड्रिड ने अपने आधिकारिक बयान में नडाल की नियुक्ति को क्लब के लिए बड़े सम्मान की बात बताया। क्लब के मुताबिक, नडाल की खेल उपलब्धियां, विनम्रता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना, अनुशासन और प्रतिद्वंद्वियों के प्रति सम्मान रियल मैड्रिड के मूल्यों को दर्शाते हैं। क्लब ने कहा कि नडाल स्पेनिश और वैश्विक खेल जगत की बड़ी हस्तियों में शामिल हैं। बोर्ड में उनकी मौजूदगी से क्लब के वर्तमान और भविष्य को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं राफेल नडाल
राफेल नडाल को टेनिस इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है। दो दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने कुल 92 सिंगल्स खिताब अपने नाम किए। इनमें 22 ग्रैंड स्लैम खिताब शामिल हैं। नडाल ने रिकॉर्ड 14 बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता। इसके अलावा उनके नाम चार यूएस ओपन, दो विंबलडन और दो ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब हैं।
ओलंपिक और डेविस कप में भी हासिल की बड़ी उपलब्धियां
ग्रैंड स्लैम के अलावा नडाल ने ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय टीम प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में पुरुष सिंगल्स का गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, 2016 रियो ओलंपिक में पुरुष डबल्स का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा, स्पेन की डेविस कप टीम की पांच खिताबी जीत में भी नडाल की अहम भूमिका रही। लगातार चोटों से परेशान रहने के बाद राफेल नडाल ने नवंबर 2024 में पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की थी। अब रियल मैड्रिड के बोर्ड में संभावित नई जिम्मेदारी के साथ वह खेल जगत में एक नई भूमिका निभाने की तैयारी में हैं।